{"_id":"62a795ab5be9b62f864479ec","slug":"delhi-government-orders-hospital-staff-to-do-duty-in-prescribed-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Government Hospital: अस्पतालों में चिकित्सा कर्मचारी पहनेंगे तय वर्दी, दिल्ली सरकार ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Government Hospital: अस्पतालों में चिकित्सा कर्मचारी पहनेंगे तय वर्दी, दिल्ली सरकार ने दिए निर्देश
Tue, 14 Jun 2022 06:41 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 14 Jun 2022 06:41 AM IST
सार
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव अमित सिंगला ने इसके लिए आदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान वर्दी नहीं पहनने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
दिल्ली सरकार ने अपने अस्पतालों में चिकित्सा कर्मचारियों को उनके लिए तय की गई वर्दी पहनने का निर्देश दिया है। सरकार ने कहा है कि उनकी वर्दी के लिए उनको भत्ता दिया जाता है लेकिन वह इसे नहीं पहनते हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव अमित सिंगला ने इसके लिए आदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान वर्दी नहीं पहनने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अधिकारक्षेत्र वाले सभी अस्पतालों में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ साथ सभी स्थायी कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को वर्दी भत्ता और धुलाई भत्ता दिया जाता है। लेकिन यह देखा गया है कि कभी-कभी चिकित्सा कर्मचारी अनिवार्य वर्दी के बिना ड्यूटी कर रहे होते हैं।
विज्ञापन
अमित सिंगला ने साफ किया है कि आदेश का पालन नहीं होने पर चिकित्सा निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक और विभाग प्रमुख जिम्मेदार होंगे। वहीं संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा है कि इस तरह के दिशा निर्देश नियमित रूप से आते रहते हैं। उनके अस्पताल के अधिकारी यह सुनिश्चित करते हैं कि दिशा निर्देशों का पालन किया जाए।