फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government ordered to close all borewells within 48 hours

Delhi: शख्स के बोरवेल में गिरने के बाद एक्शन में सरकार, 48 घंटे के अंदर सभी बोरवेलों को बंद करने का दिया आदेश

Sun, 10 Mar 2024 03:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 10 Mar 2024 03:59 PM IST
सार

दिल्ली में एक शख्स केशोपुर मंडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बने बोरवेल में गिर गया। शख्स के बोरवेल में गिरने के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया और दिल्ली में सभी बोरवेल को 48 में बंद करने के आदेश दिए।
 

विज्ञापन
Delhi government ordered to close all borewells within 48 hours
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

विस्तार

बोरवेल में गिरने से एक व्यक्ति के मौत मामले की जांच करने का निर्देश दिल्ली सरकार ने दिया है। अगले 48 घंटों में दिल्ली में सभी बंद पड़े बोरवेलों को सील करने का भी आदेश दिया गया है। केशोपुरम हादसा स्थल पहुंची मंत्री आतिशी ने मौके का मुआयना किया। कहा कि बोरवेल एक तालाबंद बंद कमरे में था। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि यहां जबरदस्ती ताला तोड़ घुसने का प्रयास किया गया था। पुलिस इसकी जांच करेगी। ऐसे मामले दोबारा सामने न आए इसे लेकर जल बोर्ड को सख्त आदेश दिया गया है। दिल्ली में बंद पड़े सभी निजी और सरकारी बोरबेल को 48 घंटे के अंदर वेल्डिंग कर सील किया जाए और जल विभाग को इसकी रिपोर्ट सौंपी जाए।

विज्ञापन


जल मंत्री आतिशी ने केशोपुर एसटीपी में बोरवेल हादसे को लेकर दिल्ली के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि जलबोर्ड की तरफ से किसी भी चूक के मामले में जांच की जाएगी और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। दिल्ली में बंद पड़े सभी निजी और सरकारी बोरवेल को 48 घंटे के अंदर वेल्डिंग कर सील किया जाए और जल विभाग को इसकी रिपोर्ट सौंपी जाए। आगे कहा कि ये मामला पुलिस जांच का है क्योंकि मृतक बच्चा नहीं था, वह एक जवान युवक था। इसके पीछे की मंशा और आपराधिकता जांच का विषय होगी। इस विशेष बोरवेल की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार जो भी अधिकारी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ताकि ऐसी घटना दोबारा नहीं हो। हालांकि उन्होंने सुबह के वक्त यह भी कहा कि यह विभाग की लापरवाही तो नहीं है, क्योकि यह एक सुरक्षित प्रतिबंधित बोरवेल था। जो बंद कमरे के अंदर है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अफसोस जताया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट में कहा है कि दुखद सूचना मिली कि बोरवेल में गिरने वाले पुरुष को मृत पाया गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। एनडीआरएफ की टीम को धन्यवाद करना चाहता हूं, जिनकी टीम ने 14 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन में हर संभव प्रयास किया। एनडीआरए ने हर मुश्किल की घड़ी में दिल्ली वालों का साथ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed