{"_id":"5edb25d0f5798710ac6b698a","slug":"delhi-government-medicinal-plants-and-flowerpot-will-be-provided-free-for-planting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण के लिए औषधीय पौधे और गमला निशुल्क मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण के लिए औषधीय पौधे और गमला निशुल्क मिलेगा
Sat, 06 Jun 2020 10:42 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:42 AM IST
सार
- विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली सरकार ने शुरू किया अभियान
विज्ञापन
पौधारोपण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली वासियों को औषधीय पौधे अब मुफ्त मिलेंगे। यही नहीं पौधे लगाने के लिए गमला भी दिल्ली सरकार मुहैया कराएगी। दिल्ली की 14 नर्सरी में यह पौधे उपलब्ध हैं। जल्द ही दिल्ली सरकार नर्सरी के मोबाइल नंबर जारी कर पौधे उपलब्ध कराएगी। इनमें कढ़ी पत्ता, नीम, आंवला, सहजन, बेल पत्ता, नीबू, तुलसी, एलोवेरा और गिलोय समेत 13 जड़ी-बूटियों के पौधे शामिल हैं, जो शरीर में प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ाते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर से पौधरोपण अभियान शुरू किया। हालांकि हर साल की तरह इस बार किसी विशेष सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम अपने प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ाएं। इसके लिए दिल्ली सरकार ने औषधीय पौधे लगाने का अभियान शुरू किया है।
दिल्ली वासियों को घर में पौधरोपण करने के लिए यह पौधे निशुल्क दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के पर्यावरण में काफी सुधार देखा गया। वायु और जल प्रदूषण का स्तर काफी कम हुआ। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वह कोरोना से पहले, लॉकडाउन के दौरान और अब जब लॉकडाउन धीरे-धीरे खुल रहा है, तब पर्यावरण में क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं, इसका अध्ययन करें। उनकी रिपोर्ट के आधार पर पर्यावरण को सुधारने के लिए आगे कार्य करेंगे।
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए मास्क और शारीरिक दूरी बनाए रखने के साथ अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना भी जरूरी है। जड़ी-बूटियां इसमें सहयोग कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि निशुल्क पौधों के लिए नर्सरी के पते के साथ इंचार्ज के मोबाइल नंबर भी जारी किए जाएंगे। दिल्ली का कोई भी नागरिक अपने घर से नजदीक स्थित नर्सरी से यह पौधे प्राप्त कर सकता है।