दिवाली से पहले बढ़ेगी न्यूनतम मजदूरी, फाइल पहुंची एलजी के पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार दिवाली से पहले न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की तैयारी में है। इससे जुड़ी फाइल अब उपराज्यपाल के पास है। सोमवार को श्रम मंत्री गोपाल राय ने इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उपराज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद सभी श्रेणियों में न्यूनतम मजदूरी बढ़ जाएगी।
दिल्ली सरकार के इस फैसले से राजधानी के करीब 50 लाख लोगों को दोहरा फायदा मिलेगा। न्यूनतम मजदूरी बढ़ने के साथ यह मामला कोर्ट में लंबित रहने के दौरान का छह महीने का महंगाई भत्ता भी उन्हें मिलेगा। श्रम मंत्री गोपाल राय के मुताबिक, सोमवार को अधिकारियों से न्यूनतम मजदूरी पर अधिसूचना जारी करने और महंगाई भत्ते के एरियर पर चर्चा हुई।
वहीं, मामला कोर्ट में लंबित होने से अप्रैल से अक्तूबर तक महंगाई भत्ता नहीं बढ़ा है। अब अदालत से फैसला हो जाने के बाद नियोक्ताओं को इसे देना होगा। इसके लिए सरकार अलग से अधिसूचना जारी करेगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उधर, अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल की पुरानी दर के हिसाब से हर महीने का करीब 650 रुपये का महंगाई भत्ता बन रहा है। नियोक्ताओं को अप्रैल से अक्तूबर के बीच का एरियर देना होगा।
किसे कितने मिलेंगे
श्रेणी पहले अब
अकुशल 13,350 14,842
अर्ध-कुशल 14,698 16,341
कुशल 16,182 17,991
दसवीं से कम पढ़ा 9,724 14,842
12वीं पर स्नातक नहीं 10,764 16.341
स्नातक 11,830 17,991
नोट : मजदूरी रुपये प्रतिमाह