फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government launched Sugamaya Sahayak Yojana

Delhi: केजरीवाल सरकार ने सुगमय सहायक योजना का किया शुभारंभ, एलिम्को के साथ पांच साल के लिए हुआ एमओयू

Wed, 28 Feb 2024 09:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 28 Feb 2024 09:42 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा सुगमय सहायक योजना केजरीवाल सरकार की समावेशिता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सभी नागरिकों के लिए एक अधिक न्यायसंगत समाज बनाने की दृष्टि में अग्रसर भूमिका निभा रही है।

विज्ञापन
Delhi government launched Sugamaya Sahayak Yojana
कैबिनेट मेंत्री राज कुमार आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली सरकार ने 28 फरवरी को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एलिम्को (पीएसयू) के साथ पांच वर्ष की अवधि के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर सुगमय सहायक योजना की आधिकारिक तौर पर शुरुआत की। यह योजना 23 जनवरी 2024 को अधिसूचित की गई थी।

विज्ञापन


सुगमय सहायता योजना के तहत बेंचमार्क विकलांगता वाले पात्र दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंग, ट्राइसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल जैसे कई सहायक उपकरण प्राप्त होंगे। व्हीलचेयर, बीटीई श्रवण यंत्र, बैसाखी एक्सिला एडजस्टेबल, ब्रेल केन, एमएसआईईडी किट, ब्रेल किट और दृष्टि बाधितों के लिए स्मार्टफोन, स्मार्ट केन और कुष्ठ रोगियों के लिए एडीएल किट और अन्य उपलब्ध कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


एलिम्को मूल्यांकन के संचालन के लिए जिम्मेदार आपूर्ति एजेंसी के रूप में काम करेगी व बेंचमार्क विकलांगता वाले दिव्यांग व्यक्ति को अनुकूलित सहायक उपकरण प्रदान करेगी। सुगमय सहायक योजना में भागीदारी के लिए पात्र होने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • आवेदक को बेंचमार्क विकलांगता (40% या अधिक विकलांगता) वाला व्यक्ति होना चाहिए।
  • विकलांगता प्रमाणपत्र/यूडीआईडी कार्ड के अनुसार।
  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
  • परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय सीमा आठ लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड का होना आवश्यक है।

कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि दिल्ली में रहने वाले बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों को समाज कल्याण विभाग में आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे निर्दिष्ट पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। सुगमय सहायक योजना केजरीवाल सरकार की समावेशिता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है और सभी नागरिकों के लिए एक अधिक न्यायसंगत समाज बनाने की दृष्टि में अग्रसर भूमिका निभा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed