फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government issues 4 lakh 75 thousand e tokens for buying liquor

दो दिन के भीतर दिल्ली सरकार ने शराब खरीदने के लिए जारी किए 4.75 लाख ई-टोकन

Sat, 09 May 2020 05:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 09 May 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Delhi government issues 4 lakh 75 thousand e tokens for buying liquor
शराब की दुकानों के बाहर भीड़ - फोटो : जी पाल

दिल्ली सरकार के अधिकारी ने शनिवार को बताया कि अब तक सरकार ने शराब खरीदने के लिए 4.75 लाख ई-टोकन जारी किए हैं। ई-टोकन प्रणाली के तहत ग्राहक को शराब खरीदने के लिए एक निश्चित समय दिया जाता है ताकि सामाजिक दूरी के नियमों का कोई उल्लंघन न हो।

विज्ञापन


ई-टोकन ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। इस नई प्रणाली की घोषणा गुरुवार को की गई थी क्योंकि लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होनेे के साथ ही शराब की दुकानें खुलने के साथ ही यहां लंबी कतारें लग रही थीं। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने 200 शराब की दुकानों को खुलने की अनुमति दी है। गुरुवार से अब तक सरकार 4.75 लाख ई-टोकन जारी कर चुकी है, ताकि लोगों को लाइन में न लगना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग ई-टोकन के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो www.qtoken.in पर जाकर ई-टोकन पा सकते हैं। सरकारी अधिकारी के अनुसार ई-टोकन से लोगों को लाइन में कम लगना पड़ रहा है, जिससे लाइन छोटी हुई है और सामाजिक दूरी का भी पालन हो रहा है।

लोगों को ई-टोकन के लिए आवेदन करते वक्त शराब के दुकान का पता, अपना मोबाइल नंबर और अन्य डिटेल भी भरनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed