फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government invites singer tm krishna to perform in delhi after aai cancels his program

दिल्ली सरकार ने टीएम कृष्णा को कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित, एएआई ने किया था रद्द

Fri, 16 Nov 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Nov 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
delhi government invites singer tm krishna to perform in delhi after aai cancels his program
- फोटो : pti

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कर्नाटक संगीत के मशहूर गायक टी एम कृष्णा को 17 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तुति देने के दिल्ली सरकार के आमंत्रण की घोषणा की और कहा कि किसी भी कलाकार को प्रस्तुति देने के मौके से इनकार नहीं किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


कृष्णा के संगीत कार्यक्रम को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने रद्द कर दिया था। नेहरू पार्क में होने वाले कृष्णा के 17 नवंबर के संगीत समारोह को एएआई द्वारा रद्द किए जाने के बाद केजरीवाल सरकार गुरुवार को कृष्णा के एक अन्य समारोह का आयोजन करने के लिए आगे आई। अपने बेबाक विचारों को लेकर कृष्णा अक्सर विवादों में रहते हैं। 
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने कृष्णा को 17 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा, 'किसी भी कलाकर को प्रस्तुति देने के अवसर से मना नहीं किया जाना चाहिए। मैंने टी एम कृष्णा को 17 नवंबर को दिल्ली के लोगों के लिए प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया है। कला और कलाकार की गरिमा को बरकरार रखना जरूरी है।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा का कार्यक्रम आयोजित करने पर एएआई के खिलाफ ट्रोल के बाद उनका कार्यक्रम कथित तौर पर रद्द कर दिया गया। कृष्णा मैगसायसाय पुरस्कार विजेता हैं जिन्हें ‘शहरी नक्सल’ एवं ‘‘धर्मान्तरित कट्टर’’ सहित विभिन्न नामों से बुलाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed