फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government increased water rates in delhi

केजरीवाल ने इस श्रेणी में आनेवालों को दिया 'पानी का करंट', जानें कैसे

Wed, 27 Dec 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Dec 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
delhi government increased water rates in delhi
kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाले दिल्ली जल बोर्ड ने पानी की दरों में 20 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस फैसले का असर हर महीने बीस हजार लीटर से ज्यादा पानी खर्च करने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

विज्ञापन


इससे कम पानी का इस्तेमाल करने वालों को सब्सिडी मिलती रहेगी। नई दर एक फरवरी 2018 से प्रभावी होगी। मंगलवार को दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे सब्सिडी स्कीम के दायरे में न आने वाले उपभोक्ताओं को महीने में 28 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।
विज्ञापन


जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि बीस फीसदी एकमुश्त की बढ़ोतरी बीते दो साल दरों के स्थिर रहने से हुई है। इससे पहले हर साल पानी के बिल में 10 फीसदी का इजाफा होता था, लेकिन जनवरी 2015 के बाद से पानी का बिल नहीं बढ़ाया गया था। नई बढ़ोतरी 2018 के लिए हुई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को तीन साल का एक साथ महज बीस फीसदी ही अतिरिक्त देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल बोर्ड का घाटा 209 करोड़ से बढ़कर 516 करोड़ हो गया है

delhi government increased water rates in delhi
arvind kejriwal - फोटो : कुमार संजय

इससे पहले जल बोर्ड की बैठक में सबसे पहले सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए होने वाले खर्च पर चर्चा हुई। बताया गया कि पिछले साल की तुलना में जल बोर्ड का घाटा 209 करोड़ से बढ़कर 516 करोड़ हो गया है।

इस खाई को पाटने के लिए दरों को बढ़ाना जरूरी होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री की रजामंदी से 20 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। केजरीवाल ने खुद सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पानी की बढ़ी कीमतें एक फरवरी 2018 से लागू होंगी।

फिलहाल 20-30 हजार लीटर तक पानी खर्च करने वाले जल बोर्ड के उपभोक्ताओं को 219.62 रुपये सर्विस चार्ज और 21.97 रुपये प्रति एक हजार लीटर पर वॉल्यूमेट्रिक चार्ज देना होता है।

बीस हजार रुपये पर कुल बिल 286.89 रुपये आता है। इससे ऊपर के पानी के खर्च पर 292.82 रुपये सर्विस चार्ज और 36.61 प्रति एक हजार लीटर पर वॉल्यूमेट्रिक चार्ज हर महीने देना होगा। 

जल बोर्ड के फैसले से किस पर पड़ेगा कितना असर

delhi government increased water rates in delhi
demo pic

-प्रतिमाह 20 हजार लीटर से अधिक खपत करने पर अभी 286.89 रुपये का बिल आता है। एक फरवरी से प्रतिमाह 315.05 रुपये का बिल आएगा। बिल में कुल बढ़ोतरी 28.16 रुपये होगी।
-प्रतिमाह 23 हजार लीटर पानी की खपत करने पर अभी 465.55 रुपये का बिल वसूला जाता है। एक फरवरी के बाद यह बिल 514.79 रुपये का आएगा। कुल बढ़ोतरी 49.24 रुपये होगी।
-प्रतिमाह 25 हजार लीटर से अधिक खपत करने पर पानी का बिल 535.86 रुपये। एक फरवरी के बाद बिल 599.14 रुपये का आएगा। कुल बढ़ोतरी 63.28 रुपये होगी।

20 हजार लीटर से कम पानी खर्च करने वालों को पानी मुफ्त में मिलेगा। इसके बाद मामूली बढ़ोतरी की गयी है। सरकार की कोशिश है कि दिल्ली वाले पानी का संरक्षण करें। -मनीष सिसोदिया, उपमुख्यमंत्री 

जिन लोगों को फ्री पानी मिल रहा है, उनको तीसरे साल भी पानी मुफ्त में मिलता रहेगा। जो लोग 20,000 लीटर से ज्यादा पानी इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके पानी और सीवर चार्ज में 20 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। -नागेंद्र शर्मा, सलाहकार, मुख्यमंत्री ​​

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed