फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government gets 5 lakh suggestions for relaxation in lockdown cm kejriwal says will soon decide on basis of these suggestions

लॉकडाउन में छूट को लेकर दिल्ली के सीएम ने केंद्र के पाले में डाली गेंद

Thu, 14 May 2020 02:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 14 May 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
delhi government gets 5 lakh suggestions for relaxation in lockdown cm kejriwal says will soon decide on basis of these suggestions
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि दिल्ली सरकार ने लोगों से जो लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए सुझाव मांगे थे उसका अनुभव काफी अच्छा रहा। लोगों ने पांच लाख सुझाव दिए हैं और इनमें कई सुझाव अच्छे हैं। हम इन पर विचार कर अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप देंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में केंद्र सरकार के पास विशेष अधिकार होते हैं और अंतिम निर्णय उसे ही करना है कि राज्य किस प्रकार से काम करेंगे। लॉकडाउन में छूट को लेकर अब उन्होंने गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि आज शाम चार बजे दिल्ली के उपराज्यपाल और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ बैठक है, जिसमें इन सुझावों पर चर्चा होगी। इसके दो-तीन दिन बाद हम नई रणनीतियों को जनता के सामने पेश करेंगे।


केजरीवाल सुझाव के लिए लोगों का धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा, आपके सुझावों के आधार पर हम केंद्र सरकार को दिल्ली से संबंधित प्रस्ताव भेजेंगे। केजरीवाल ने कहा कि लोगों का मानना है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को कम सवारियों के साथ खोलना चाहिए, मेट्रो को भी सीमित तौर पर खोला जाए।

उन्होंने ये भी बताया कि लोग चाहते हैं कि मास्क को अनिवार्य किया जाए और मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई हो। सामाजिक दूरी का भी पालन किया जाए। लोग चाहते हैं कि उन्हें सुबह के सैर की इजाजत दी जाए, क्योंकि इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।


उन्होंने बताया कि व्यापारी संघों से भी सुझाव आए हैं, वो चाहते हैं कि मार्केट खोले जाएं और खासकर वहां पर ऑड-ईवन लागू हो। सैलून, स्पा जैसी जगहों को खोलने के लिए लोग तैयार नहीं है। उनका सुझाव है कि इन जगहों को अभी न खोला जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल खोलने से ज्यादातर लोगों ने मना किया है। बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं व दूसरी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को घर पर रहने की सलाह है। अंत में उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली बंद करना आसान फैसला था लेकिन इसे खोलने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बहुत काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed