फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government gave 40 crore grant for DU colleges

दिल्ली सरकार ने डीयू कॉलेजों के लिए खोला खजाना, दिया 40 करोड़ का अनुदान

Thu, 26 Mar 2020 07:38 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो , नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो , नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 26 Mar 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
delhi government gave 40 crore grant for DU colleges
डीयू कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के कारण स्कूल-कॉलेज सब बंद हैं, जिसके कारण डीयू कर्मचारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है।

विज्ञापन


ऐसे में दिल्ली सरकार ने सौ फीसदी वित्त पोषित 12 कॉलेजों को ग्रांट (अनुदान) जारी कर बड़ी राहत दी है।  बीते तीन माह से अनुदान जारी नहीं होने से कॉलेजों में शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग ने तीसरी व फाइनल किस्त के तहत 12 कॉलेजों को 40,75,00,000 रुपये का अनुदान जारी करने का आदेश दिया है। इसके बाद शिक्षकों व कर्मचारियों को जल्द वेतन मिलने की उम्मीद जगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉक डाउन की स्थिति में इस अनुदान की कॉलेजों को काफी जरूरत थी। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष राजीब रे ने लंबित अनुदान जारी करने के आदेश के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा हमें उम्मीद है कि कॉलेजों को बिना विलंब के अनुदान प्राप्त होगा ताकि कर्मचारियों को जनवरी से लंबित वेतन मिल सके। उन्होंने कहा ऐसा संज्ञान में आया है कि जो अनुदान स्वीकृत किया गया है वह बीते दो माह का वेतन देने के लिए ही पर्याप्त होगा।


यदि ऐसा है तो हम उच्च शिक्षा विभाग से अनुरोध करते हैं कि वह पर्याप्त अनुदान जारी करे जिससे शिक्षकों व कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के हिसाब से वेतन, बकाया और अन्य लंबित बकाये का भुगतान किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed