{"_id":"62a7c4e64fd89c61c9689d0b","slug":"delhi-government-extends-timing-of-campaign-to-ban-burning-of-garbage-to-june-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा जलाया तो होगी कार्रवाई: कूड़ा जलाने पर रोक लगाने से जुड़े अभियान का समय बढ़ाकर 30 जून किया, 500 टीमें रखेंगीं नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा जलाया तो होगी कार्रवाई: कूड़ा जलाने पर रोक लगाने से जुड़े अभियान का समय बढ़ाकर 30 जून किया, 500 टीमें रखेंगीं नजर
Tue, 14 Jun 2022 04:45 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 14 Jun 2022 04:45 AM IST
सार
दिल्ली सरकार ने कूड़ा जलाने पर रोक लगाने से जुड़े अभियान का समय अब 13 जून की जगह 30 जून कर दिया है। अगर कोई कूड़ा जलाता हुआ पाया गया तो उसपर कार्रवाई होगी। 30 जून तक कूड़ा जलाने वाले लोगों पर पर्यावरण विभाग की टीमें नजर रखेंगी।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने कूड़ा जलाने पर कार्रवाई करने से जुड़े अभियान को बढ़ाने का फैसला किया है। अब 30 जून तक कूड़ा जलाने वाले लोगों पर पर्यावरण विभाग की टीमें नजर रखेंगी। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में इसका फैसला लिया है। इस दौरान 13 मई से 13 जून तक चले अभियान की रिपोर्ट भी जारी की गई।
विज्ञापन
इसके मुताबिक, अभियान के इस चरण में अभी तक कचरा दहन के 10,794 स्थलों का निरीक्षण किया गया। वहीं, इस बीच 4 लोगों या संस्थाओ का नोटिस या चालान काटकर 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। गोपाल राय ने बताया कि ग्रीष्मकालीन कार्ययोजना के तहत शुरू किए गए अभियान के दूसरे चरण की रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए इसकी तारीख बढ़ाई गई है। तयशुदा कार्यक्रम के तहत अभियान 13 जून को खत्म रहा था।
विज्ञापन
पिछले एक महीने में 10,794 कचरा दहन स्थलों का निरीक्षण किया गया। साथ ही 359 बार लैंडफिल साइट की निगरानी भी हुई। विभाग की कार्रवाईयों में 55 हजार रुपये की जुर्माना वसूला गया। इस काम में संबंधित दस विभागों की 500 टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
गोपाल राय ने बताया कि कूड़ा जलाने से जुड़ी शिकायतों को दूर करने में ग्रीन दिल्ली एप की भी मदद मिली है। दूसरे चरण में इससे मिली 674 शिकायतों में से करीबन 631 शिकायतों का निवारण किया गया है। गोपाल राय के मुताबिक, अभी तक इस अभियान के जरिए सरकार दिल्ली में ओपन बर्निंग के मामलों को नियंत्रित करने और कड़ी कार्रवाही में कामयाब रही हैं। भविष्य में भी यह अभियान दिल्ली के पर्यावरण सुधार और प्रदूषण नियंत्रण में अहम भूमिका निभाता रहेगा।