फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government engaged in planning to bring back stranded students abroad due to coronavirus

कोरोना : विदेशों में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए योजना में बनाने में जुटी दिल्ली सरकार 

Sun, 26 Apr 2020 07:35 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 26 Apr 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi government engaged in planning to bring back stranded students abroad due to coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार विश्वभर में कोरोना वायरस महामारी के कारण विदेश में फंसे दिल्ली के छात्रों की वापसी के लिए एक विस्तृत योजना बनाने पर काम कर रही है।

विज्ञापन


सूत्रों ने रविवार को बताया कि केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों से ऐसे छात्रों का ब्योरा देने को कहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि विदेश में फंसे छात्रों को वापस लाने पर अंतिम निर्णय केंद्र को लेना है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव ने अधिकारियों से कहा है कि वे विदेश में फंसे छात्रों की सूची बनाएं और छात्रों के लौटने पर उनकी जांच और क्वारंटीन की व्यवस्था के लिए सुझाव दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि कई देशों में कोरोना वायरस फैलने के कारण वहां फंसे छात्रों की जानकारी एकत्रित करने का काम दिल्ली सरकार भी कर रही है।

इस सप्ताह की शुरुआत में, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से कहा था कि वे विदेशों में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए व्यवस्था करें। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में, चव्हाण ने कहा कि विदेश में फंसे लगभग 50,000 भारतीय छात्रों में से 5,000-7,000 महाराष्ट्र से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed