फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Petrol Prices Drop: Delhi Government Cuts Vat On Petrol Prices Decrease up to 8 Rupees

Delhi Petrol Price: आठ रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, केजरीवाल सरकार ने घटाया वैट

Wed, 01 Dec 2021 02:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Dec 2021 02:12 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने पहले ही पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटा दिया था, जिसके बाद से राज्य सरकारों पर दबाव था कि वह अपने स्तर पर वैट की कीमतों में कमी कर जनता को राहत दें

विज्ञापन
Delhi Petrol Prices Drop: Delhi Government Cuts Vat On Petrol Prices Decrease up to 8 Rupees
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने राजधानी के लोगों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल के दामों में आठ रुपये तक की कमी कर दी है। यह फैसला दिल्ली सरकार ने आज कैबिनेट बैठक के बाद लिया।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल पर लगने वाले 30 प्रतिशत के वैट को लगभग 11 प्रतिशत घटाते हुए 19.40 प्रतिशत कर दिया है। पेट्रोल की कीमत अब दिल्ली में आठ रुपये प्रति लीटर तक घट गई है, इस तरह अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103 रुपये से घटकर 95 रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन


पेट्रोल के घटे हुए दाम आज आधी रात से लागू होंगे। दिल्ली में बीते 27 दिन से कीमत नहीं बदली थी। इससे पहले केजरीवाल सरकार ने 4 नवंबर को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी, जिससे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ कमी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ ही अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें एनसीआर के शहरों के बराबर हो जाएगी। इससे उन वाहन चालकों को बहुत फायदा होगा जो दिल्ली में कीमत कम होने के चलते नोएडा गाजियाबाद, गुरुग्राम आदि जाकर पेट्रोल भरवाते थे।


केंद्र सरकार ने पहले ही पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटा दिया था, जिसके बाद से राज्य सरकारों पर दबाव था कि वह अपने स्तर पर वैट की कीमतों में कमी कर जनता को राहत दें। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य पहले ही पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को कम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed