फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government claims eight thousand crore dues on municipal corporations

दिल्ली सरकार का नगर निगमों पर आठ हजार करोड़ बकाये का दावा

Wed, 28 Oct 2020 03:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 28 Oct 2020 03:39 PM IST
सार

  • तीनों निगमों ने सरकार पर 13 हजार करोड़ रुपये बकाया होने दावा किया था

विज्ञापन
Delhi government claims eight thousand crore dues on municipal corporations
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @CMODelhi

विस्तार

दिल्ली सरकार ने नगर निगम पर 8596 करोड़ रुपये बकाया होने का दावा किया है। इसमें दिल्ली जल बोर्ड का निगम पर 2,596 करोड़ और सरकार की ओर से निगम को दिया गया ऋण के बारे में जानकारी दी गई। इससे पहले नगर निगम ने दिल्ली सरकार पर 13 हजार करोड़ रुपये बकाया होने का दावा किया है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को दस्तावेज पेश करते हुए बताया कि दिल्ली सरकार को निगम से 8,596 करोड़ रुपये लेने हैं। वर्ष 2012 में यह 2060 करोड़ रुपये था वहीं, वर्ष 2018 में सीएजी (कैग) की रिपोर्ट के अनुसार, नगर निगम ऊपर यह कर्ज 3,815 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की ओर से बताया गया कि इसके बाद से निगम ने दिल्ली सरकार को एक भी पैसा नहीं दिया है वहीं, दिल्ली सरकार के शहरी विकास रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 की 27 अक्तूबर तक यह ऋण ब्याज सहित 6008 करोड़ पर हो गया है वहीं, जल बोर्ड का निगम पर 2,596 करोड़ रुपये भी पानी का बिल बकाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि गत 12 जून को एक आदेश में कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली सरकार नगर निगम को आठ हजार करोड़ दे और इस राशि का भविष्य में  समझौता करने का आदेश दिया था। अधिकारी ने कहा कि कोर्ट का यह मानना है कि दिल्ली सरकार पर नगर निगम का कोई बकाया राशि नहीं निकलती है। 


अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सरकार को मिलने वाले कर में नगर निगम की हिस्सेदारी के संबंध में पांचवें वित आयोग के अनुसार, दिल्ली सरकार से नगर निगम को साढ़े 12 फ़ीसदी कर मिलता है। इसके अनुसार निगम का 1,965 करोड़ पर बनता था। इसमें से 1,752 करोड़ जारी किया जा चुका है। जबकि बची हुई राशि भी जल्द ही दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed