बच्चे की मौत व दंपति की खुदकुशी मामले में दिल्ली सरकार की आपात बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से सात वर्षीय बच्चे की मौत और बच्चे के माता-पिता की खुदकुशी के बाद दिल्ली सरकार लगातार सक्रिय नजर आ रही है। घटना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पहले ही जांच के आदेश दे चुका है।
वहीं आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने आपात बैठक बुलाई। सतेंद्र जैन ने कहा कि सभी अस्पतालों को निर्देश दिये गए हैं कि किसी भी मरीज को भर्ती करने से मना न किया जाए।
बल्कि मरीजों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर उनका इलाज किया जाए। स्वास्थय मंत्री के मुताबिक उन्होंने दिल्ली में डेंगू को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक उपायों पर भी चर्चा की।
डेंगू पर हरकत में सरकार
गौरतलब है कि हाल ही में लाडो सराय निवासी लक्ष्मीचंद्र और बबीता राउत अपने सात साल के बेटे अविनाश को डेंगू से पीड़ित होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराने ले गए थे।
डेंगू पीड़ित बच्चे को अस्पतालों ने बिस्तर नहीं होने की बात कहकर भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके कारण बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद आहत माता-पिता ने भी खुदकुशी कर ली थी।
जिसके बाद से ही दिल्ली सरकार के और केंद्र सरकार इस मामले पर गंभीर नजर आ रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी मूलचंद और साकेत स्थित मैक्स अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।