फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government becomes a support for the sick and destitute, service-rescue campaign launched

Delhi NCR News: बीमार व बेसहारा लोगों का सहारा बनी दिल्ली सरकार, सेवा-रेस्क्यू अभियान शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता ने 19 एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, 13 जिलों में 15 मई तक चलेगा अभियान
विज्ञापन

रेस्क्यू के साथ इलाज और पुनर्वास, 100 स्टाफ और 50 वालंटियर जुटे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर रह रहे बीमार और बेसहारा लोगों के लिए सेवा-रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को 19 रेस्क्यू एम्बुलेंस को रवाना किया। इस अभियान के तहत जरूरतमंदों को रेस्क्यू कर इलाज, भोजन और आश्रय की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सेवा सदन से पांच दिवसीय विशेष अभियान को हरी झंडी दिखाई। यह अभियान 11 मई से 15 मई तक दिल्ली के सभी 13 जिलों में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य सड़कों, फुटपाथों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रह रहे जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना और उनका इलाज व पुनर्वास सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत करीब 300 से अधिक लोगों को तत्काल सहायता देने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग, अपना घर आश्रम और सेवा भारती के सहयोग से चलाया जा रहा है। इस मौके पर शकूरबस्ती के विधायक करनैल सिंह, अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ. बीएम भारद्वाज, सेवा भारती दिल्ली के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल सहित कई अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहले चरण में करीब 20 लोगों का किया रेस्क्यू
अभियान के लिए 19 विशेष रेस्क्यू एम्बुलेंस, 10 सहयोगी वाहन, करीब 100 स्टाफ और 50 वालंटियर तैनात किए गए हैं। गंभीर बीमारियों जैसे टीबी, कैंसर और एड्स से पीड़ित लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार ने रेस्क्यू किए गए लोगों के लिए 500 बेड की व्यवस्था की है, जिसमें 100 महिलाओं और 400 पुरुषों के लिए स्थान रखा गया है। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए 24 घंटे काम करने वाला वन विंडो सिस्टम भी बनाया गया है। पहले चरण में करीब 20 लोगों का रेस्क्यू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर जरूरतमंद को मिलेगी मदद : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद मदद से वंचित न रहे। इस अभियान के तहत विशेष एम्बुलेंस और रेस्क्यू टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर बीमार, दिव्यांग और बेसहारा लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाएंगी। इसके बाद उन्हें अपना घर आश्रम में रखा जाएगा, जहां उनका इलाज, भोजन और देखभाल की व्यवस्था होगी। सीएम ने कहा कि कई लोग गंभीर बीमारियों और उपेक्षा के कारण सड़कों पर रहने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों तक समय पर मदद पहुंचाना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed