फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ram Mandir Pran Pratistha Ayodhya: Delhi Government Announced Half Day Holiday On 22 January

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: दिल्ली सरकार ने किया एलान, 22 जनवरी को दफ्तरों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी

Sat, 20 Jan 2024 04:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 20 Jan 2024 04:12 PM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir Inauguration Ceremony:दिल्ली सरकार ने भी केंद्र और अन्य राज्यों की तरह राजधानी में 22 जनवरी को 2:30 बजे तक की छुट्टी का एलान कर दिया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने देश में केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी का एलान किया था।

विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratistha Ayodhya: Delhi Government Announced Half Day Holiday On 22 January
22 जनवरी को दिल्ली में आधे दिन की छुट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 22 जनवरी को दिल्ली में भी आधे दिन की छुट्टी रहेगी। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक प्रस्ताव भेजा। उपराज्यपाल ने शनिवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। उनकी मंजूरी के बाद सेवा विभाग विशेष सचिव ने आदेश जारी किया।

विज्ञापन


इसमें कहा गया कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय, यूएलबी, स्वायत्त निकाय, उपक्रम और बोर्ड सहित अन्य में दोपहर 2:30 बजे तक अवकाश रहेगा। बता दें कि दिल्ली से पहले असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य सरकार ने भी 22 जनवरी को सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है।

विज्ञापन

22 जनवरी को ढाई बजे के बाद ओपीडी
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 22 जनवरी को एम्स, डॉ. राम मनोहर लोहिया सहित दूसरे अस्पताल में ढाई बजे के बाद ओपीडी सुविधा शुरू होगी। वहीं इस दौरान आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेगी। इसे लेकर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा है कि ढाई बजे के बाद ओपीडी सुविधा के लिए डेढ़ बजे से ओपीडी पंजीकरण की सुविधा शुरू होगी। वहीं एम्स दिल्ली ने भी आदेश जारी कर कहा है कि 22 जनवरी को ढाई बजे तक ओपीडी की सुविधा नहीं मिलेगी। वहीं इस दौरान होने वाली जांच व अन्य को भी रद्द कर दिया गया है। हालांकि सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाएं पहले से जारी रहेगी।

21 फरवरी तक हाई अलर्ट पर एम्स
विभिन्न कारणों से एम्स दिल्ली 21 फरवरी तक हाई अलर्ट पर रहेगा। इस दौरान एम्स का आपातकालीन सेवाएं हर सुविधा के लिए तैयार रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन सुविधा के लिए एम्स खुद को तैयार रखेगा। इसे लेकर एम्स ने एक आदेश जारी किया है।

केंद्र ने किया था सबसे पहले छुट्टी का एलान
वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सरकारी कर्मियों की भावनाओं को देखते हुए दोपहर ढाई बजे तक सभी केंद्रीय दफ्तरों में अवकाश का एलान किया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

हरियाणा में भी छुट्टी का एलान
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखने के लिए हरियाणा सरकार ने अपने कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में 22 जनवरी को आधे दिन (2:30 बजे तक) का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सभी दफ्तर ढाई बजे के बाद ही खुलेंगे। हरियाणा सरकार की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे पहले केंद्रीय कार्यालयों के दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई थी। 

विज्ञापन

उत्तराखंड और चंडीगढ़ में भी घोषणा
उत्तराखंड सरकार ने 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के बाद कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी कार्यों में आधा दिन का अवकाश किया गया है जो की औचित्यहीन है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के तहत 22 को सभी सरकारी स्कूल, बोर्ड, कारपोरेशन और औद्योगिक संस्थान बंद रहेंगे। इसको लेकर सभी प्रशासनिक सचिवों को सूचना जारी कर दी गई है।

दिल्ली सरकार कर रही रामलीला का मंचन
केजरीवाल सरकार शनिवार (20 जनवरी) से तीन दिवसीय भव्य रामलीला का आयोजन करने जा रही है। आईटीओ के पास स्थित प्यारेलाल ऑडिटोरियम में 22 जनवरी तक होने जा रही विशेष रामलीला सभी के लिए निःशुल्क है। श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा शाम 4:00 से 7:00 बजे तक तीन घंटे रामलीला का लाइव मंचन किया जाएगा।

सरकार ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर इस भव्य रामलीला मंचन का आनंद उठाएं। दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि पहले हमने प्रगति मैदान स्थित विशाल ऑडिटोरियम भारत मंडपम में भव्य रामलीला मंचन की अनुमति मांगी थी और किराया भी दे रहे थे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी, यह बेहद दुखद है। खुद को प्रभु श्रीराम का हितैशी बताने वाली भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। भाजपा नहीं चाहती है कि दिल्ली के लोग भगवान श्रीराम की भव्य रामलीला का आनंद ले सकें। भाजपा के इस घिनौने कृत्य में उसकी तुच्छ राजनीति साफ नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed