दिल्ली में बिजली-पानी-यात्रा और सफाई के बाद अब मुफ्त मिलेगा सीवर कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बड़ा एलान करते हुए दिल्ली के उन लोगों को बड़ी राहत दी है, जिन्होंने अभी तक सीवर कनेक्शन नहीं लिया है।
मुख्यमंत्री ने एलान किया है कि दिल्ली के जिन घरों में सीवर कनेक्शन नहीं है वह 31 मार्च 2020 तक कभी भी बिल्कुल मुफ्त में सीवर कनेक्शन ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी तरह का शुल्क अदा नहीं करना होगा। इस योजना को मुख्यमंत्री मुफ्त सीवर कनेक्शन योजना का नाम दिया गया है।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कई हजार परिवारों के पास सीवर कनेक्शन नहीं है, ऐसे में अगर ये परिवार 31 मार्च तक सीवर कनेक्शन लेते हैं तो इन्हें मुफ्त में कनेक्शन मिल जाएगा। इन्हें न ही कनेक्शन चार्ज, न डेवलपमेंट चार्ज और न ही कोई अन्य शुल्क देना पड़ेगा।
इसके साथ ही केजरीवाल ने यह भी एलान किया कि अब ऑड-ईवन दिल्ली में आगे नहीं बढ़ेगा। सीएम ने कहा कि अब दिल्ली की हवा ऐसी है जिसमें ऑड-ईवन की जरूरत नहीं है।
बता दें कि दिल्ली में पहले ही 20,000 लीटर तक पानी, 200 यूनिट तक बिजली, महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में यात्रा और सीवर सफाई कराना मुफ्त हैं। ऐसे में केजरीवाल सरकार के इस एलान से दिल्ली के उन लोगों को बहुत फायदा होगा जिन्होंने अब तक सीवर कनेक्शन नहीं लिया है।
Delhi CM @ArvindKejriwal announces Mukhyamantri Muft Sewer Connection Yojna.
— AAP (@AamAadmiParty) November 18, 2019
Watch Live: https://t.co/ucHcngPIqh