{"_id":"641968b364d5c2330a06afe6","slug":"delhi-girl-whose-video-of-forcefully-sitting-in-cab-viral-clarifies-it-was-her-personal-fight-with-fiance-2023-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जबरन कैब में बैठाने के मामले में युवती का यूटर्न: 'मंगेतर से हुआ था झगड़ा, ये हमारा निजी मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन कैब में बैठाने के मामले में युवती का यूटर्न: 'मंगेतर से हुआ था झगड़ा, ये हमारा निजी मामला
Tue, 21 Mar 2023 01:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:51 PM IST
सार
युवती ने घटना के लगभग तीन दिन बाद एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उसने दिल्ली पुलिस को धन्यवाद देने के साथ ही बताया है कि वह उसकी निजी लड़ाई थी।
विज्ञापन
दिल्ली कैब में जबरन लड़की को बिठाने का वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में युवती की बीच सड़क पर पिटाई करने के बाद उसे जबरन कैब में बिठाने के जिस वीडियो के वायरल होते ही बाहरी जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था, अब उस मामले में युवती का बयान सामने आया है।
विज्ञापन
नया वीडियो बनाकर युवती बोली ये बात
युवती ने घटना के लगभग तीन दिन बाद एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उसने दिल्ली पुलिस को धन्यवाद देने के साथ ही बताया है कि वह उसकी निजी लड़ाई थी। युवती ने वीडियो में बताया है कि, 'उस दिन जो घटना हुई वो मेरे और मेरे मंगेतर के बीच एक गलतफहमी के चलते हुई। हम एक निजी कारण से लड़ रहे थे और बाद में हमने झगड़ा सुलझा भी लिया। मैं दिल्ली पुलिस का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि वह 24 घंटे लड़कियों की सुरक्षा में लगी रहती है।'
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद क्या हुआ
वीडियो वायरल होने के बाद आनन-फानन पुलिस कैब के नंबर के जरिए चालक तक पहुंची और फिर पीड़ित युवती से संपर्क कर आरोपी दो आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। युवती की काउंसलिंग और मेडिकल करवाई गई। हालांकि युवती ने बताया कि निजी मामले को लेकर उनका अपने मित्र से विवाद हो गया था। उसने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
शनिवार रात तेजी से वीडियो हुआ वायरल
शनिवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में एक कैब बीच सड़क पर दिखाई दे रही है। इसमें एक युवक युवती को धक्का देकर कार में जबरन बिठाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान युवक युवती के साथ मारपीट भी करता है। उसके बाद वह युवती को कार में बिठाकर चला जाता है। इस बीच सड़क पर यातायात चलता रहता है। इस वीडियो के आधार पर और एक राहगीर की शिकायत पर मंगोलपुरी थाना पुलिस ने तुरंत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया और इसकी जांच के लिए कई टीम गठित कर दी गईं। जल्द ही पुलिस कैब मालिक शैलेंद्र तक पहुंच गई। इसके कब्जे से कार बरामद कर ली।
इस तरह युवती तक पहुंची पुलिस:
शैलेंद्र से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि शनिवार नौ बजे एक युवती और उनके दो मित्र रोहिणी से विकासपुरी जाने के लिए कैब में बैठे थे। रास्ते में आरोपियों ने पेटीएम से पैमेंट किया था। बुकिंग वाले मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस युवती और उनके मित्र तक पहुंच गई। आरोपियों इसे अपना निजी मामला बताया। जिला पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की काउंसलिंग और मेडिकल कराया गया है। पीड़िता कोई शिकायत देती है तो कार्रवाई की जाएगी। युवती एक कंपनी में अकाउंटेंट का काम करती है। जबकि उसके दोनों मित्र आटा चक्की चलाते हैं।
इस तरह युवती तक पहुंची पुलिस:
शैलेंद्र से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि शनिवार नौ बजे एक युवती और उनके दो मित्र रोहिणी से विकासपुरी जाने के लिए कैब में बैठे थे। रास्ते में आरोपियों ने पेटीएम से पैमेंट किया था। बुकिंग वाले मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस युवती और उनके मित्र तक पहुंच गई। आरोपियों इसे अपना निजी मामला बताया। जिला पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की काउंसलिंग और मेडिकल कराया गया है। पीड़िता कोई शिकायत देती है तो कार्रवाई की जाएगी। युवती एक कंपनी में अकाउंटेंट का काम करती है। जबकि उसके दोनों मित्र आटा चक्की चलाते हैं।