दिल्लीः डबल बेड में बंद था किशोरी का सड़ा-गला शव, जला दिया गया था चेहरा
- नंद नगरी की लेप्रोसी कॉलोनी में हुई वारदात, सड़ी गली हालत में मिला शव
- हत्या के बाद ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया था चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक किशोरी का शव डबल बेड के बॉक्स में मिला है। किशोरी श्वेता (17) अपने मौसा-मौसी के साथ रहती थी। शनिवार शाम मौसा घर में ताला लगाकर फरार था।
रविवार सुबह मौसी ने घर का ताला तोड़ा तो उसे दुर्गंध आई। बैड खोलकर देखने पर उसे श्वेता का शव मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव सड़ी-गली हालत में मिला। शव देखने से ऐसा लग रहा था कि हत्या करने के बाद उसका चेहरा किसी ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है। हत्या कैसे की गई फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस श्वेता की मौसी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से पटना निवासी श्वेता अपनी मौसी सविता और मौसा वकील पोद्दार के साथ लेप्रोसी कॉलोनी, ताहिरपुर, नंद नगरी में रहती थी। बचपन में श्वेता के पिता की मौत हो गई थी। इसकी मां मुन्नी यादव बिहार में ही रहती है। मौसा छोटा-मोटा काम करता है जबकि सविता भीख मांगती है।
श्वेता मौसी के पास ही रहकर पढ़ी थी। उसने इसी साल 12वीं पास की थी। शनिवार सुबह सविता भीख मांगने निकल गई। इस बीच शाम को जब वह वापस लौटी तो उसने देखा कि घर पर ताला लगा हुआ था। सविता ने सोचा कि उसका पति कहीं चला गया।
रात को भी जब वापस नहीं लौटा तो सविता पास में ही एक रिश्तेदार के घर पर जाकर सो गई। सुबह वह घर पहुंची तो ताला लगा हुआ था। सविता ने पड़ोसी की मदद से ताला तुड़वा दिया।
घर में अंदर दाखिल होने पर उसे दुर्गंध आई। अंदर कमरे में बदबू और तेज हो गई। सविता ने बेड से आ रही दुर्गंध को देखने के लिए जैसे ही उसे खोला, उसके होश उड़ गए। अंदर श्वेता का शव था। उसका चेहरा काला पड़ा था। गर्दन पर भी चोट के निशान थे।
मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्वेता का शव देखने में दो दिन पुराना लग रहा है। पड़ोसियों ने शनिवार शाम 5 बजे आखिरी बार वकील को घर से निकलते हुए देखा था।