{"_id":"5c52c88dbdec22738d0b5b7a","slug":"delhi-girl-complaint-of-acid-like-liquid-attack-on-her-by-some-unknown-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की कोशिश, कुछ दिन पहले की थी रेप की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की कोशिश, कुछ दिन पहले की थी रेप की शिकायत
Thu, 31 Jan 2019 03:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 31 Jan 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अंबेडकर नगर में एक युवती पर एसिड जैसा पदार्थ फेंकने का मामला सामने आया है। दरअसल गुरुवार को दिल्ली पुलिस को अंबेडकर नगर से एक युवती का फोन आया। उसने पुलिस को बताया कि उस पर एसिड जैसी कोई चीज फेंकी गई है।
विज्ञापन
महिला का कॉल मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उस पर कुछ नहीं गिरा था। हालांकि उसके पास से एक बोतल मिली जिस पर टॉयलेट क्लीनर लिखा था।
पुलिस ने बताया कि इसी युवती ने जनवरी में ही कालकाजी इलाके में किसी शख्स के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया हुआ है। युवती बदरपुर की रहने वाली है।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी दी है कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।