{"_id":"62b41d764a43dd53141ad839","slug":"delhi-girl-body-found-in-mohan-garden-strangulation-marks-found-police-registered-a-case-and-started-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मोहन गार्डन में युवती का शव मिला, गला घोंटने के निशान मिले, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मोहन गार्डन में युवती का शव मिला, गला घोंटने के निशान मिले, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Thu, 23 Jun 2022 01:29 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:29 PM IST
सार
द्वारका पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्द्धन ने कहा कि मोहन गार्डन थाना क्षेत्र के भगवती गार्डन इलाके में शव बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम के बात चलेगा।
विज्ञापन
दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में युवती का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन में गुरुवार को एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती (25) के शरीर पर गला घोंटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि शव एक स्थानीय युवक को दिखा था, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
द्वारका पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्द्धन ने कहा कि मोहन गार्डन थाना क्षेत्र के भगवती गार्डन इलाके में शव बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम के बात चलेगा। मामले में हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस वहां तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है, जिससे दोषियों के बारे में जानकारी मिल सके। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।