{"_id":"5d7f8d4d8ebc3e93cf656be5","slug":"delhi-girl-attempts-suicide-at-guru-tegbahadur-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तेगबहादुर मेट्रो स्टेशन पर छात्रा ने ट्रेन से सामने कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तेगबहादुर मेट्रो स्टेशन पर छात्रा ने ट्रेन से सामने कूदकर दी जान
Mon, 16 Sep 2019 06:55 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 16 Sep 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
दिल्ली के गुरु तेगबहादुर मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह 08:45 बजे 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने ट्रेन के सामने छलांग लगा कर जान दे दी। छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो सके। सूचमा मिलते ही पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया और उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घटना की खबर से हैरान परिजनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि छात्रा कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वहीं पुलिस ने जानकारी दी कि मृत छात्रा की शिनाख्त शक्ति नगर निवासी 16 वर्षीय आयशा खान के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद जबतक मेट्रो पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सीआईएसएफ व मेट्रोकर्मियों ने छात्रा को घायल अवस्था में ट्रेन के नीचे से निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की वजह से यलो लाइन पर करीब 20 मिनट तक ट्रेन का परिचालन बाधित रहा। पीक आवर के समय हुए इस घटना के कारण भारी संख्या में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन