फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: German Foreign Minister's visit to India, traveling in metro, shopping at Chandni Chowk, paid through P

Delhi: जर्मनी की विदेश मंत्री का भारत दौरा, मेट्रो में सफर, चांदनी चौक पर खरीदारी और पेटीएम से किया भुगतान

Tue, 06 Dec 2022 06:50 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 06 Dec 2022 06:50 PM IST
सार

जर्मन राजदूत द्वारा पोस्ट की गईं तस्वीरों में बाएरबॉक को सीसगंज गुरुद्वारा में कुछ महिलाओं के साथ और उसके बाद चांदनी चौक पर एक स्थानीय दुकान पर पारंपरिक भारतीय परिधान देखते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Delhi: German Foreign Minister's visit to India, traveling in metro, shopping at Chandni Chowk, paid through P
खरीददारी करतीं जर्मनी की विदेश मंत्री - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत के दो दिवसीय दौरे पर आईं जर्मनी की विदेश मंत्री एन्नालेना बाएरबॉक ने मंगलवार को पुरानी दिल्ली की गलियों में खरीदारी करते हुए कुछ वक्त बिताया।

विज्ञापन


भारत और भूटान में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने बाएरबॉक की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''विदेश मंत्री के दौरे का पहला दिन बहुत ज्यादा रोमांचक रहा। व्यस्त और सफल। भारत के विदेश मंत्री से अच्छी वार्ता, सीस गंज गुरुद्वारा में दर्शन के बाद चांदनी चौक में शशि बंसल के साथ खरीदारी और भुगतान के लिए पेटीएम का उपयोग।''

विज्ञापन

Delhi: German Foreign Minister's visit to India, traveling in metro, shopping at Chandni Chowk, paid through P
शीषगंज गुरुद्वारा में जर्मनी की विदेश मंत्री - फोटो : ट्विटर

जर्मन राजदूत द्वारा पोस्ट की गईं तस्वीरों में बाएरबॉक को सीसगंज गुरुद्वारा में कुछ महिलाओं के साथ और उसके बाद चांदनी चौक पर एक स्थानीय दुकान पर पारंपरिक भारतीय परिधान देखते हुए देखा जा सकता है। खरीदारी के बाद भुगतान के लिए विदेश मंत्री ने डिजिटल पेमेंट पेटीएम का उपयोग किया।

बाएरबॉक ने भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा को 'एक दोस्त से मुलाकात का एहसास' बताया। जर्मन विदेश मंत्री पांच दिसंबर को भारत पहुंची थीं। दिल्ली में राजघाट जाकर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिल्ली मेट्रो में भी सफर किया। एन्नालेना बाएरबॉक की अगुआई में जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को निर्वाचन सदन में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्तों- अनूप चंद्र पांडे व अरुण गोयल से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed