फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Gautambuddhnagar border completely sealed as pevention against corona virus

कोरोना वायरस: दिल्ली-गौतमबुद्धनगर बॉर्डर पूरी तरह सील, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Wed, 22 Apr 2020 10:16 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 22 Apr 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Delhi Gautambuddhnagar border completely sealed as pevention against corona virus
सील किया गया दिल्ली नोएडा बॉर्डर - फोटो : ANI

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली से सटा गौतमबुद्धनगर जिला भी हॉटस्पॉट जोन की श्रेणी में आता है। ऐसे में संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने दिल्ली से लगी सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया है। 

विज्ञापन


एसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि केवल मीडियाकर्मियों, डॉक्टरों, सैनिटाइजेशन के काम में शामिल लोगों और फल-सब्जी ले जाने वाले वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति मिलेगी। ऐसे लोग जिनके पास प्रशासन द्वारा जारी किए गए पास हैं, उन्हें भी अनुमति मिलेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य लोगों के लिए सीमा पर आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित है। मालूम हो कि इससे पहले सोमवार देर रात दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर को भी पूरी तरह सील कर दिया गया था। 

मंगलवार सुबह लॉकडाउन में छूट मिलने की गलतफहमी के कारण कई लोग वाहन समेत सड़कों पर निकल आए थे। ऐसे में यूपी गेट पर सुबह से ही लंबा जाम लग गया था। इससे जिनके पास विशेष अनुमति या जरूरी सेवा वाले पास थे उनको भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

एसएचओ कौशांबी अजय सिंह ने बताया कि प्रशासन के आदेश के बाद से बॉर्डर सील किया गया है। जिन लोगों को अनुमति है और जो जरूरी सेवा वाले हैं उनको ही जाने की अनुमति दी जा रही है। 


वहीं लोनी में दिल्ली और बागपत क्षेत्र की सीमाओं पर भी पुलिस ने और सुरक्षा बढ़ा दी है। जिन लोगों के पास सरकारी पास हैं उन्हें और एंबुलेंस को ही सीमा में आने दिया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed