फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: gangster Nandu had got three murders done to avenge the murder of brother-in-law.

Delhi : तिहरे हत्याकांड का खुलासा, जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए गैंगस्टर नंदू ने करवाई थीं तीन हत्याएं

Fri, 10 Jan 2025 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 03:36 AM IST
सार

पुलिस ने दो शार्पशूटर साहिल उर्फ पोली और विजय गहलोत को बंगलूरू से गिरफ्तार किया है। दोनों शूटर ने खुलासा किया है कि विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के कहने पर उन्होंने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Delhi: gangster Nandu had got three murders done to avenge the murder of brother-in-law.
Delhi police/ demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के पंचकूला में सल्तनत रिसोर्ट (रेस्टोरेंट) में 22/23 दिसंबर 2024 की रात हुए तिहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शार्पशूटर साहिल उर्फ पोली और विजय गहलोत को बंगलूरू से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दोनों शूटर ने खुलासा किया है कि विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के कहने पर उन्होंने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। मृतक विनीत उर्फ विक्की ने मंजित महाल गिरोह के साथ मिलकर नंदू के जीजा डाॅक्टर सुनील की हत्या कर दी थी। जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए नंदू ने इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाया। नौ साल बाद अपने जीजा की हत्या का बदला लिया है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज सी ने बताया कि तिलक नगर व ककरौला में फायरिंग और पंचकूला, हरियाणा में तिहरे हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई थी। दोनों आरोपियों की पहचान आरजेड-90 ए, गंगा विहार, दीनपुर, नजफगढ़ निवासी साहिल उर्फ पोली (27) और वीपीओ ककरोला, द्वारका, दिल्ली निवासी विजय गहलोत उर्फ कालू (37) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ने के लिए हरियाणा, यूपी, हिमाचल, कर्नाटक और पंजाब में कई संदिग्ध ठिकानों पर कई छापे मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने विशेष इनपुट के आधार पर वांछित अपराधी साहिल विजय गहलोत को 5000 किमी पीछा करने के बाद बंगलूरू में 9 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और दो लाख रुपये बरामद किए गए। आरोपी आरोपी दिल्ली के तिलक नगर और काकरोला, दिल्ली में सनसनीखेज दिनदहाड़े हत्याओं में वांछित थे

शूटर साहिल ऐसे संपर्क में आया-
आरोपी साहिल उर्फ पोली कपिल सांगवान उर्फ नंदू के संपर्क में पीके नामक व्यक्ति के माध्यम से आया। पीके नंदू गिरोह का करीबी सहयोगी है। 2018 में आरोपी साहिल को पुलिस स्टेशन नजफगढ़, दिल्ली में डकैती के एक मामले में गिरफ्तार किया गया, जहां उसकी मुलाकात गैंगस्टर सचिन छिकारा से हुई। वह नंदू गिरोह का प्रमुख सदस्य है। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने शूटर विकास उर्फ पीके और रोहित डागर के साथ मिलकर नंदू के निर्देश पर नजफगढ़ में अपने प्रतिद्वंद्वी रोशन उर्फ छोटा को गोली मार दी।

शूटर विजय ऐसे संपर्क में आया-
आरोपी विजय गहलोत उर्फ कालू पुलिस स्टेशन ककरोला, दिल्ली का सक्रिय बीसी है। उसके खिलाफ संबंधित अदालत द्वारा कई मामलों में गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। वर्ष 2023 में उस पर मंजीत महल गिरोह के शूटरों ने हमला किया था। मंजीत गिरोह को लगता था कि उसने मंजीत के पिता के हत्यारों की मदद की है। वह उस गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया था और बदला लेने के लिए उसने नंदू गिरोह से हाथ मिला लिया। इसके खिलाफ दिल्ली, हिमाचल प्रदेश व हरियाणा में 13 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

तिहरे हत्याकांड से कुछ समय पहले दिए थे हथियार-
दिल्ली पुलिस ने बंगलूरू की कोर्ट में बृहस्पतिवार को पेश कर तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड लिया है और उन्हें दिल्ली ला रही है। आरोपी शूटरों ने खुलाया किया कि विक्की की हत्या करने के आदेश गैंगस्टर नंदू ने दिए थे। पंचकूला पुलिस ने दो दिन पहले जिन बदमाश मनोज व सुरिंदर को गिरफ्तार किया उन्होंने इनकी मदद की थी। दोनों शूटर को तिहरे हत्याकांड से कुछ समय पहले पंचकूला में ही विदेशी व आधुनिक हथियार दिए थे।

ट्रिपल मर्डर का कारण बनी विक्की की गर्लफ्रेंड...

पिंजाैर में मोरनी रोड स्थित सल्तनत होटल के बाहर ट्रिपल मर्डर करने वाले दोनों बदमाश दिल्ली पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं। इस मामले में सामने आया कि विक्की को हत्या का कारण उसकी गर्लफ्रेंड बनी। सूत्रों ने बताया कि मनोज और सुरिंदर विक्की की गर्लफ्रेंड की इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर होटल सल्तनत पहुंचे थे। जहां से उन्होंने विक्की की उपस्थित की जानकारी नंदू को दी। नंदू के शूटर कालू और साहिल उस समय होटल के बाहर खड़े थे। बाद में उन्होंने ट्रिपल मर्डर कर दिया। विक्की ने पार्टी करने से पहले सभी को मना किया था कि उसकी उपस्थिति की कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं डालेगा, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड लगातार वीडियो डालती रही। 

  • अमर उजाला के हाथ हत्या की रात हुई बर्थडे पार्टी की एक्सक्लूसिव वीडियो लगी है, जिसमें रोहित भारद्वाज उर्फ रिम्मी का बर्थडे केक काटा जा रहा है। यह वीडियो विक्की की गर्लफ्रेंड ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली। होटल के रूम के अलावा गर्लफ्रेंड ने सल्तनत होटल की बाकायदा बोर्ड की वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली, जिसके बाद मनोज और सुरिंदर वीडियो देखकर सल्तनत पहुंच गए। 
  • पुलिस ने विक्की की रेकी करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने विक्की की गर्लफ्रेंड की इंस्टाग्राम अकाउंट को फोलो भी किया हुआ था। विक्की को गर्लफ्रेंड ने बेलविस्टा क्लब में भी जाकर वीडियो डाली थी, जहां से पार्टी खत्म करने के बाद विक्की स आया था।

31 करोड़ में से कमीशन देने का झांसा देकर करवाई थी रेकी
इस मामले में खास बात सामने आई कि 31 करोड़ के लेन-देन व सुनील राणा बताकर विक्की की रेकी करवाई गई थी। नंदू ने मनोज और सुरिंदर को कहा था कि सुनील राणा से शराब के ठेकों के 31 करोड़ लेने हैं। पता बताने पर उन्हें 31 करोड़ में से कमीशन दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि मनोज और सुरिंदर नहीं जानते थे कि विक्की की हत्या की योजना बनाई जा रही है। सुनील राणा, नवीन और विक्की ने सेक्टर 20 में डकैती और हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

सुनील अभी जेल में बंद है। सूत्रों ने बताया कि कालू ककरोलिया ट्रिपल मर्डर से करीब डेढ़ महीने पहले डेढ़ सौ कारतूस और चार पिस्टल लेकर पंचकूला अदालत के पास आया था। विक्की की हत्या के मामले में पेशी थी, लेकिन वह नहीं आया। दूसरी तरफ मनोज और सुरिंदर विक्की की रेकी कर नंदू को इंफॉर्मेशन दे रहे थे। सुरिंदर और मनोज विक्की का पीछा करते हुए सल्तनत होटल में पार्टी करने के बहाने पहुंचे थे, जहां से उन्होंने विक्की की इंफॉर्मेशन नंदू को दी। इसके बाद नंदू से इंफॉर्मेशन मिलने के बाद कालू और साहिल ने होटल सल्तनत के बाहर विक्की, भांजे तीर्थ और वंदना की गोलियां मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed