फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi gang war: Teen killed, five injured.

दिल्ली में गैंगवार: किशोर की मौत, पांच घायल

Sun, 23 Nov 2014 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Nov 2014 08:20 AM IST
विज्ञापन
Delhi gang war: Teen killed, five injured.

दिल्ली के नेबसराय के तिगड़ी में शुक्रवार रात दो गुटों में गैंगवार हुई। दोनों तरफ से 18 गोलियां चलीं जिससे एक गुट के किशोर की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हालांकि, दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ ने गैंगवार से इंकार किया है। नेबसराय थाना पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, नेबसराय में राजू और अजय उर्फ छोटू गिरोह में रंजिश चल रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को करीब 12:30 बजे राजू साथियों नीरज, रमाकांत, संजू, अनुज, दीपक व रोहित आदि के साथ हनुमान मंदिर, तिगड़ी ए-ब्लॉक स्थित घर के सामने खड़ा था। इस दौरान अजय, दीपक पंडित व विजेंद्र आदि वहां आए ताबड़तोड़ गोलियां चली दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू गिरोह के नीरज, रमाकांत, संजू, अनुज, दीपक व रोहित घायल हो गए। दो को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जबकि चार को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बत्रा अस्पताल में भर्ती रोहित (16) की छाती में गोली लगने के कारण मौत हो गई।


अन्य घायलों को पेट व पैरों में गोलियां लगी हैं। पुलिस ने अजय उर्फ छोटू गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शनिवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। डीसीपी प्रेमनाथ के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। रोहित एक रेस्टोरेंट में वेटर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed