{"_id":"6427f028341b455307016045","slug":"delhi-full-emergency-declared-at-igi-airport-after-dubai-bound-fedex-aircraft-suffers-bird-hit-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दुबई जा रही फ्लाइट की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग, 1000 फीट ऊंचाई पर पक्षी टकराने के बाद लौटी थी वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दुबई जा रही फ्लाइट की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग, 1000 फीट ऊंचाई पर पक्षी टकराने के बाद लौटी थी वापस
Sat, 01 Apr 2023 03:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 01 Apr 2023 03:29 PM IST
सार
फुल इमरजेंसी घोषित होने के बाद एयरपोर्ट पर दमकल वाहन, डॉक्टरों की टीम, एंबुलेंस आदि पहुंच रहे हैं जिससे किसी भी अनहोनी को टाला जा सके और त्वरित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली
- फोटो : NewDelhiAirPort
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एयरपोर्ट पर आज पूर्ण इमरजेंसी की घोषणा की गई थी। इसके तहत एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को बुला लिया गया था। यह फैसला एक फ्लाइट के उड़ान भरने के तुरंत बाद एक चिड़िया के उससे टकरा जाने के बाद लिया गया था।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जानकारी दी कि दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई को जाने वाली फेडएक्स एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी तो 1000 फीट की ऊंचाई पर विमान से एक पक्षी टकरा गया। जिसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि बाद में विमान का पूरा निरीक्षण करने के बाद उसे दोबारा दुबई के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Delhi- Dubai FedEx flight was involved in air turnback due to a suspected bird hit at 1000 ft today. Delhi airport (DIAL) declared an emergency. Aircraft landed back safely. After inspection, it has been released for flight: DGCA
— ANI (@ANI) April 1, 2023
विज्ञापन