फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Friend murdered with knife for teasing sister

Delhi : बहन को चिढ़ाने पर साथी की चाकू से गोदकर की हत्या, आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने किया मोगली की मौत का खुलासा

Sat, 08 Jun 2024 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Jun 2024 01:52 AM IST
सार

आरोपी भाई ने मृतक पर चाकू से आठ से ज्यादा वार किए। सनलाइन कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को 24 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Delhi: Friend murdered with knife for teasing sister
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सनलाइट काॅलोनी थाना क्षेत्र में बहन को बार-बार चिढ़ाने पर एक युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी भाई ने मृतक पर चाकू से आठ से ज्यादा वार किए। सनलाइन कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को 24 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी मोहम्मद जावेद पुत्र स्वर्गीय रईसुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। आरेापी की निशानदेही पर वारदात के समय खून से सड़े कपड़े व जूते बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि 5 जून को 24 को एक पीसीआर कॉल सराय काले खां में स्टेशन-रोड पर एक युवक को चाकू मारने के संबंध में प्राप्त हुई थी। घायल टी-145 हरिजन बस्ती सराय काले खां निवासी रोहित उर्फ मोगली पुत्र तेजपाल (27) पर चाकू से कई वार किए गए थे। उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हत्या होने के बावजूद कोई भी व्यक्ति आरोपी के बारे में जानकारी देने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन



सनलाइन कॉलोनी थानाध्यक्ष गुलशन नागपाल की देखरेख में इंस्पेक्टर परवीन कुमार, इंस्पेक्टर कानून एवं व्यवस्था, एसआई प्रेम प्रकाश, एसआई विनय सिवास और पीएसआई मन्नू की टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी मोहम्मद जावेद पुत्र स्व. रईसुद्दीन मुरादाबाद, यूपी में छिपा हुआ है। टीम ने वहां जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगोड़ा घोषित है आरोपी
आरोपी हत्या व 25 आर्म्स एक्ट के तहत हजरत निजामुद्दीन का भगोड़ा अपराधी है। आरोपी के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं। ये हजरत निजामुद्दीन थाने का हिस्ट्रीशीटर है।


बहन को चिढ़ाने पर की हत्या-
आरोपी ने खुलासा किया कि वह और मृतक रोहित उर्फ मोगली नशे के आदी थे। सराय झील इलाके में खुशबू नाम की महिला रहती है, जिसे मृतक कभी-कभार चिढ़ाता था, जबकि आरोपी उसे बहन मानता है। उसने रोहित को कई बार चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना। इसी बात को लेकर दो दिन पहले भी उनमें कहासुनी हुई थी। तब मृतक ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद उसने हत्या की साजिश रच ली और चाकू खरीद लिया। पांच जून को उसने फिर रोहित को चेतावनी दी। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इस दौरान तैश में आकर आरोपी ने पीडि़त पर चाकू के कई वार कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed