{"_id":"5fd23422ddc21013f5793bc8","slug":"delhi-free-from-coronavirus-third-wave-1575-new-cases-61-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर से मुक्त हुई दिल्ली, 1575 संक्रमितों की पुष्टि, 61 लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर से मुक्त हुई दिल्ली, 1575 संक्रमितों की पुष्टि, 61 लोगों की मौत
Thu, 10 Dec 2020 08:13 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 10 Dec 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली अब कोरोना की तीसरी लहर से मुक्त हो चुकी है। दिल्ली में गुरुवार को दो महीने बाद सबसे कम संक्रमण दर मिली है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 64069 सैंपल की जांच में 2.46 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि एक सच यह भी है कि पिछले कुछ दिन की तुलना में बीते बुधवार को कोरोना वायरस की जांच में करीब आठ हजार सैंपल की जांच कम हुई है। पिछले एक सप्ताह के दौरान दिल्ली में रोजाना औसतन 72 हजार सैंपल की जांच हुई है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 1575 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 3307 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया है। इसके अलावा 61 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। इसी के साथ दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या छह लाख पार हो चुकी है। कुल संक्रमित 601150 में से अब तक 572523 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 9874 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब तक 70 लाख से भी ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
इसी के साथ ही दिल्ली के अस्पतालों में खाली बिस्तरों का संख्या भी बढ़ गई है। दिल्ली के अस्पतालों में फिलहाल 13,659 बिस्तर खाली पड़े हैं।
20 हजार से कम हुए सक्रिय केस
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि दिल्ली में लंबे समय बाद कोरोना वायरस के सक्रिय मरीज 20 हजार से कम हुए हैं। दिल्ली में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 18753 हो चुकी है जिनमें से 11541 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इसी के साथ ही मंत्री जैन ने दिल्ली को कोरोना वायरस की तीसरी लहर से मुक्त घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के जरिए यह कहा जा सकता है कि दिल्ली में संक्रमण की अब तीसरी लहर निकल चुकी है।
विज्ञापन