फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi fraud from 5 lakh indian by chinese companies know all about how they operate here

पांच लाख भारतीयों से ठगी: चीनी आकाओं से कभी नहीं मिले कर्मी, टेलिग्राम एप से करते थे ये काम

Thu, 10 Jun 2021 02:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 10 Jun 2021 02:51 PM IST
सार

साइबर सेल डीसीपी अन्येष रॉय ने बताया कि चीन में बैठकर पूरे भारत में ठगी का गिरोह चलाने वाले चीनी नागरिक छह भारतीय फोन चीन में चला रहे हैं। उनको भारतीय फोन उनके भारतीय एजेंटों ने दिए थे।

विज्ञापन
Delhi fraud from 5 lakh indian by chinese companies know all about how they operate here
पांच लाख भारतीयों से ठगी करने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एप के जरिए पांच लाख से ज्यादा भारतीयों के साथ ठगी करने वाले नौ से ज्यादा चीनी नागरिकों की पहचान कर ली है। ये चीनी नागरिक अपने अंग्रेजी नाम रखकर भारत में भारतीयों से ठगी करने वाले उनके एजेंटों से बात करते थे और इन्हीं नामों से भारत में मौजूद फर्जी कपंनियों के बैंक खातों को ऑपरेट कर रहे थे।

विज्ञापन


आरोपी भारत में वाट्सएप कॉल करते थे। गिरफ्तार 11 आरोपियों के अलावा आईजीआई एयरपोर्ट से एक तिब्बती युवती पेमा वांगमो को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल तिब्बती युवती को बंगलूरू पुलिस ले गई है।
विज्ञापन


साइबर सेल इस युवती को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर जल्द ही गिरफ्तार करेगी। हालांकि चीनी नागरिकों के पासपोर्ट आदि जब्त नहीं हुए है। जबकि इस वर्ष की शुरूआत में जब ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था उस समय चीनी नागरिकों के पासपोर्ट जब्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल डीसीपी अन्येष रॉय ने बताया कि चीन में बैठकर पूरे भारत में ठगी का गिरोह चलाने वाले चीनी नागरिक छह भारतीय फोन चीन में चला रहे हैं। उनको भारतीय फोन उनके भारतीय एजेंटों ने दिए थे।

बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ चीनी नागरिक भारत आ चुके हैं और यहां पर कुछ समय तक रहे हैं। चीनी नागरिकों ने टॉनी व फियोना जैसे अंग्रेजी नाम रखे हुए हैं। इन चीनी नागरिकों ने ठगी के लिए कई एप को अप्रैल महीने की शुरूआत में भारतीय बाजार में सर्कुलेट करना शुरू किया था। इसके बाद 12 मई को ये एप बंद हो गई। कुछ एप गूगल प्ले स्टोर तक पहुंच गई। पीड़ितों ने इन एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड किया था। जबकि पीड़ितों को कुछ एप लिंक व ब्लक मैसेज के जरिए भेजी गई थीं। 

साइबर सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों का पैसा पेमेंट गेटवे व यूपीआई के जरिए सेल कंपनियों के बैंक खातों में जाता था। इन बैंक खातों से हवाला व क्रिप्टो करेंसी के माध्यम ये चीन समेत अन्य देशों में जाता था। साइबर सेल इस बात की जांच कर रही है कि कंपनियों के बैंक खाते से पैसा किस-किस देश में जाता था।

आंकाओं से कभी नहीं मिले-

साइबर सेल अधिकारियों ने बताया कि चीनी नागरिकों के इस गिरोह में कई ऐसे भारतीय काम कर रहे हैं जो कभी चीनी आकाओं से नहीं मिले और न ही उन्हें जानते हैं। बस उनके लिए काम कर रहे थे। इन लोगों ने ही ठगी के लिए भारतीयों को गिरोह में भर्ती किया था। आरोपी रॉबिन ने पूछताछ के दौरान बताया वो लोग इन एप के जरिए टेक्नोलॉजी के नाम पर रुपए कमाने का लालच लोगों को दे रहे थे। जो कोई इस एप को जॉइन करता तो उसे ऑड मेंबर्स बनाने का लालच दिया जाता था। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सकें।

शुरू में ये 10 फीसदी मुनाफा देते थे-
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये कम से कम 300 रुपये इंवेस्ट कराते थे और दोगुना करने का झांसा देते थे। ज्यादा से ज्यादा रकम की कोई सीमा नहीं थी। शुरू में ये पीड़ित को 10 फीसदी मुनाफा देते थे। कुछ को ये प्रत्येक दिन का मुनाफा देते थे तो कुछ को ये 24 दिन में दोगुना रकम करने का झांसा देते थे। कुछ दिन तो ये पैसा देते थे उसके बाद ये गायब हो जाते थे। आरोपी ऐसे पैस डालते थे कि केवल मोबाइल एप्लीकेशन में ही नजर आते थे एकाउंट में नहीं।

टेलीग्राम के जरिए संपर्क करता था-
रॉबिन चीनी नागरिकों से टेलीग्राफ के जरिए संपर्क में रहता था। उमाकांत, वेदचंद्रा, हरीओम और अभिषेक दिल्ली के रहने वाले हैं। ये सभी शेल कंपनीज के यहीं डायरेक्टर थे। इन्होंने अपने परिजनों को भी कंपनियों में पदाधिकारी बना रखा था। वहीं आरोपी शशि बंसल और मिथलेश शर्मा ने बोगस कंपनियां और बैंक अकाउंट चीनी जालसाजों को मुहैया करवाए थे। आरोपी सीए अवकि ने पुलिस को बताया वे शेल कंपनीज अपने फैमिली मेंबर, दोस्त और एम्पलॉइज के नाम पर खोलते, जिन्हें वे चाइनीज नागरिकों को दो से तीन लाख में एक कंपनी को बेच देते। उसने चीनी नागरिकों के लिए 110 शेल कंपनियां बनाई थीं। कपंनियों में कुछ डमी डायरेक्टर भी बना रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed