{"_id":"5fa583528ebc3e9bcb6f2407","slug":"delhi-fourteen-year-old-minor-misdeed-with-four-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: चौदह साल के नाबालिग ने किया चार साल की बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: चौदह साल के नाबालिग ने किया चार साल की बच्ची से दुष्कर्म
Fri, 06 Nov 2020 10:39 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नरेला इलाके में 14 साल के नाबालिग ने चार साल की बच्ची को दस रुपये का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की बहन और उसकी सहेली ने आरोपी नाबालिग की पहचान की। पुलिस ने शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग को पकड़कर उसे सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
चार साल की बच्ची अपने परिजनों, दादी व बड़ी बहन के साथ जेजे कालोनी बवाना में रहती है। उसके माता-पिता दोनों काम करते हैं। बच्ची बृहस्पतिवार को अपनी बहन और उसकी सहेली के साथ खेलने के लिए हनुमान मंदिर के पास गयी थी। खेलने के दौरान 14 साल का नाबालिग बच्ची के पास आया और उसे दस रुपये देने का लालच देकर अपने साथ झाडिय़ों में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बच्ची ने यह बात अपनी बहन व घर पहुंचने पर अपनी दादी को नहीं बतायी। काम से वापस आने पर मां ने बच्ची की पैंट गिली देखकर उसे बदलने लगी। उसने पैंट में खून लगा हुआ देखा। बच्ची की बहन से पूछताछ करने पर पता चला कि नाबालिग उसे अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
बच्ची की बड़ी बहन ने नाबालिग की पहचान की और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को पकड़कर उसे सुधार गृह भेज दिया है।