{"_id":"5bed6e26bdec22697300c350","slug":"delhi-four-persons-have-been-apprehended-in-the-signature-bridge-obscenity-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में चार को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में चार को पकड़ा
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Nov 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
सिग्नेचर ब्रिज
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में चार लोगों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हुए अश्लील वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता फैलने का केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबितक इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किन्नर सिग्नेचर ब्रिज पर नग्न अवस्था में नाच रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जाता है कि वीडियो में कई किन्नर अश्लील हरकतें कर रहे हैं और गाली दे रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद इस बात पर भी बहस छिड़ी हुई है कि सिग्नेचर ब्रिज पर अश्लीलता फैलाने वाले ट्रांसजेंडर हैं या फिर लड़कियां। जानकारी के अनुसार आरोपी किन्नर दुपहिया वाहनों पर सवार होकर सिग्नेचर ब्रिज पर पहुंचे। पहले तो किन्नरों ने वहां सेल्फी ली और उसके बाद कपड़े उतारकर अश्लील ड्रामा किया।
विज्ञापन