फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Four people arrested with 2 crore oxygen concentrator

दिल्ली: दो करोड़ के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ चार धरे

Fri, 30 Apr 2021 12:18 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 30 Apr 2021 12:18 PM IST
सार

  • 170 मशीन, एक ऑडी और मर्सिडीज कार बरामद
  • 90 हजार से 1.10  लाख रुपये तक की जा रही थी कालाबाजारी

विज्ञापन
Delhi: Four people arrested with 2 crore oxygen concentrator
ऑक्सीजन - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच राजधानी में ऑक्सीजन से जुड़े उपकरणों की कालाबाजारी बढ़ गई है। उत्तरी जिला एएटीएस और स्पेशल स्टाफ पुलिस ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (ऑक्सीजन बनाने वाली छोटी मशीन) की कालाबाजारी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 170 कंसंट्रेटर बरामद हुए हैं। बाजार में इनकी कीमत दो करोड़ बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय नगर, दिल्ली निवासी हिमांशु खुराना (26), शास्त्री नगर निवासी पवन मित्तल (26) और मॉडल टाउन निवासी दो सगे भाई हिमांशु हांडा (34) और आयुष हांडा (28) के रूप में हुई है। दोनों इस गैंग के साजिशकर्ता हैं। इनके पास से एक ऑडी और एक मर्सिडीज कार भी बरामद हुई है। आरोपी जरूरतमंद लोगों से कंसंट्रेटर के बदले 90 हजार से 1.10 लाख रुपये वसूल रहे थे।
विज्ञापन


उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि पुलिस को ट्विटर पर सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर के मित्तल स्टोर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दोगुने दामों पर 95 हजार रुपये में मिल रहा है। इसके बाद जिले की एएटीएस और स्पेशल स्टाफ ने छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान मित्तल स्टोर का एक मोबाइल नंबर मिला, जो किसी महिला के नाम पर रजिस्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी जांच हुई तो बार-बार उसकी लोकेशन बदलने लगी। इस बीच पुलिस टीम ने आरोपी पवन मित्तल को बुधवार को दबोच लिया। उसके पास से दो कंसंट्रेटर मशीन बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह हिमांशु खुराना से कंसंट्रेटर खरीदकर दोगुने दामों पर बेच रहा था। इसके बाद पुलिस ने हिमांशु खुराना को विजय नगर, दिल्ली से दबोच लिया। 

वह सदर बाजार में बैग की दुकान चलाता था। हिमांशु ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वह मॉडल टाउन के दो भाई हिमांशु हांडा व आयुष हांडा से खरीदकर लाता है। दोनों भाई मेडिकल उपकरणों के बड़े विक्रेता हैं। दोनों कालाबाजारी कर महंगे दामों पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बेच रहे हैं।


इसके बाद पुलिस ने मॉडल टाउन से दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से 168 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और एडोप्टर बरामद कर लिए। आयुष के पास से मर्सिडीज और हिमांशु के पास से कंपनी के नाम रजिस्टर ऑडी कार बरामद हुई है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में आरोपी कंसंट्रेटर कहां से लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed