फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : Flower festival will start today in Connaught Place

Delhi : कनॉट प्लेस में आज शुरू होगा फ्लॉवर फेस्टिवल, आप भी देख सकेंगे 35 किस्म के फूल

Sat, 09 Mar 2024 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 06:12 AM IST
सार

दो दिवसीय फ्लॉवर फेस्टिवल शनिवार से कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शुरू होगा। फ्लॉवर फेस्टिवल में 35 प्रकार के फूल शामिल किए जाएंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
Delhi : Flower festival will start today in Connaught Place
demo

विस्तार

नई दिल्ली क्षेत्र में वसंत ऋतु उत्सव मनाने की श्रृंखला में एनडीएमसी ट्यूलिप उत्सव, पार्क में संगीत, गुलाब उत्सव, पुष्प उत्सव और फूड फेस्टिवल आदि कार्यक्रम निरंतर आयोजित कर रही है।  इसी कड़ी में अब फ्लॉवर फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय फ्लॉवर फेस्टिवल शनिवार से कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शुरू होगा। फ्लॉवर फेस्टिवल में 35 प्रकार के फूल शामिल किए जाएंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना फ्लॉवर फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


एनडीएमसी के अनुसार, फ्लावर फेस्टिवल को फूलों के प्रदर्शन और सजावट के लिए 18 अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया गया है। इसमें मुख्य आकर्षण विभिन्न मौसमों के पुष्प डहलिया, पेटुनिया, पैंसी, साल्विया, मैरी गोल्ड आदि के फूलों वाले गमले, गमले वाले पौधों का समूह, पशु/पक्षियों की पुष्प आकृतियां, रंगीन पुष्प बोर्ड, ट्रे गार्डन, बड़े आकार की हैंगिंग बास्केट, टेरारियम, इकेबाना जैसी फूलों की सजावट, पूर्वी और पश्चिमी शैली के फूलों की सजावट शामिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed