{"_id":"5b67509a4f1c1bcb2e8b4b22","slug":"delhi-firing-between-two-groups-in-govindpuri-3-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: फिल्मी स्टाइल में गोलीबारी से थर्राया गोविंदपुरी, तीन गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: फिल्मी स्टाइल में गोलीबारी से थर्राया गोविंदपुरी, तीन गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग करते हुए दोनों पक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पूर्व दिल्ली का गोविंदपुरी इलाका रविवार सुबह गोलियां की तड़तड़ाहट से थर्रा गया। शिव मंदिर बी-ब्लॉक ट्रांजिट कैंप के पास कुछ असामाजिक तत्वों की ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक युवक को आरोपियों पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
तीनों धीरज उर्फ मोनू (29), नरेंद्र (24) और नीरज (25) को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार दो ही युवकों को गोली लगी है, जबकि तीसरे युवक की पिटाई की गई है।
झगड़ा एक पुराने मामले पर समझौता करने को लेकर हुआ, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी। वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस गोली चलाने वाले पक्ष के कादिर उर्फ लल्ला समेत अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक काफी समय से धीरज और कादिर नामक युवकों में रंजिश चल रही थी। दोनों ही गोविंदपुरी इलाके में ट्रांजिट कैंप में रहते हैं। विवाद को लेकर पहले एफआईआर भी दर्ज है।

शनिवार दोनों पक्ष समझौता करने के लिए जुटे थे। इस बीच दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि सुबह करीब 6.05 बजे कादिर व उसके साथियों ने धीरज व उसके साथियों की पिटाई करने के अलावा उन पर दनादन गोलियां चला दी।
हमले में धीरज और उसके दो साथी नरेंद्र और नीरज बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया। पुलिस की मानें तो तीनों ही युवक बयान देने की हालत में नही हैं।
इधर गोली चलाने वाले आरोपी फरार है। पुलिस को घटना स्थल के पास एक बिल्डिंग पर लगा सीसीटीवी कैमरा में वारदात कैद हुई। पुलिस उस फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।