फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Fire Eight members of a family including Gurugram s Vivek Agarwal die

विवेक और उनका परिवार हुआ खत्म!: अग्निकांड में फैमिली के आठ लोगों की मौत, मां-बेटी, मामा व मौसा-मौसी की गई जान

Wed, 03 Jun 2026 07:11 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 03 Jun 2026 07:11 PM IST
सार

मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्तरां में बुधवार को आग लगी। इसमें 21 लोगों की जान गई। गुरुग्राम के विवेक अग्रवाल और उनके परिवार के आठ सदस्य भी मारे गए। वे पिता की देखरेख के लिए दिल्ली आए थे।

विज्ञापन
Delhi Fire Eight members of a family including Gurugram s Vivek Agarwal die
विवेक की फाइल फोटो और उनका घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्तरां में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इस भीषण आग में गुरुग्राम के सेक्टर 46 निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) 45 वर्षीय विवेक अग्रवाल और उनके परिवार के आठ सदस्यों की भी मौत हो गई है। उनका परिवार एक गेस्ट हाउस में रुका हुआ था, खाने के लिए वह लेमन ग्रीन रेस्तरां गए हुए थे। विवेक अपने पिता की देखरेख के लिए पत्नी और दो बेटियों के साथ दिल्ली आए थे, जो मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती हैं। विवेक के ससुर प्रेम बंसल ने इस घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन



प्रेम बंसल के अनुसार, विवेक की बड़ी बेटी जीविशा की भी इस हादसे में जान चली गई। जीविशा बंगलूरू से दिल्ली आई थी और वह इंजीनियरिंग की छात्रा थी। गुरुवार को उसका एक पेपर भी था। उन्होंने बताया कि परिवार के 20-30 लोग गेस्ट हाउस में रुके थे। हादसे में विवेक की मां, मौसा-मौसी और मामा ने भी अपनी जान गंवाई है। मामा राजस्थान के किशनगढ़ में पत्थरों का कारोबार करते थे। विवेक की पत्नी और छोटी बेटी के बारे में अभी तक परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक अग्रवाल के पिता हैं बीमार, देखने आया था परिवार 
विवेक अग्रवाल अपने पिता की बीमारी के चलते दिल्ली आए थे। उनके पिता मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती थे। विवेक अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ उनकी देखभाल के लिए यहां रुके थे। घटना वाले दिन सुबह ही उनके मौसा और मौसी भी उनसे मिलने आए थे।

विज्ञापन

मृतकों में अन्य परिजन
विवेक के ससुर प्रेम बंसल के मुताबिक, इस हादसे में विवेक अग्रवाल के परिवार के कुल आठ लोगों की मौत हुई है। मृतकों में विवेक, उनकी बड़ी बेटी जीविशा, विवेक की मां, मौसा-मौसी और मामा शामिल हैं। मामा का राजस्थान के किशनगढ़ में पत्थरों का कारोबार था। परिजनों को अभी तक विवेक की पत्नी और छोटी बेटी की स्थिति के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्तरां में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं। 

8 बजकर 50 मिनट पर दी गई सूचना
दिल्ली फायर सर्विस टीम को मालवीय नगर में लेमन ग्रीन रेस्तरां में सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके तुरंत बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि रेस्तरां के बेसमेंट से ये आग लगनी शुरू हुई। रेस्तरां के बेसमेंट से गंभीर हालत में लोगों को रेस्क्यू किया गया। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और 37 लोग घायल हैं। घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed