फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Fire broke out in the cinema hall of Select City Mall, no casualties.

Delhi : सिलेक्ट सिटी मॉल के सिनेमाघर में लगी आग, कोई हताहत नहीं... याद आया 1997 का उपहार कांड

Thu, 27 Feb 2025 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Feb 2025 01:41 AM IST
सार

घटना के समय हॉल में 150 से अधिक दर्शक मौजूद थे। सूचना मिलते ही मॉल प्रशासन ने फिल्म देखने पहुंचे सभी लोगों को अलग अलग गेटों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
Delhi: Fire broke out in the cinema hall of Select City Mall, no casualties.
जब लगी आग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साकेत स्थित सिलेक्ट सिटी मॉल के सिनेमाघर में नई रिलीज फिल्म छावा के बुधवार को शाम चार बजे के शो के दौरान आग लग गई। इससे सिनेमाघर में हड़कंप व अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय हॉल में 150 से अधिक दर्शक मौजूद थे। सूचना मिलते ही मॉल प्रशासन ने फिल्म देखने पहुंचे सभी लोगों को अलग अलग गेटों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन


इस कारण किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना के बाद दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि साकेत थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि बुधवार सायं करीब 5.44 बजे सिलेक्ट सिटी मॉल स्थित पीवीआर ऑडी नंबर-3 में फिल्म चलने के दौरान आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत स्थानीय पुलिस, एम्बुलेंस, बिजली विभाग सहित राहत के लिए अन्य टीमों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल की छह गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मॉल प्रशासन कर्मचारियों की मदद से लोगों को बाहर निकालने का काम कर रहा था। पुलिस ने लोगों को बाहर निकालने में मदद की और दमकल कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।

उन्होंने बताया कि करीब 5.55 बजे दमकल कर्मचरियों ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सामने आया कि पीवीआर की ऑडी 3 पर हादसे के समय फिल्म छावा की स्क्रीनिंग चल रही थी। इस दौरान अचानक से पर्दे के एक कोने पर आग लग गई और तेजी से धुआं फैलने लगा। आग की लपटे और धुआं देखकर फिल्म देख रहे लोगों में भगदड़ मच गई।

कई एग्जिट गेट होने से सुरक्षित निकले लोग
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग देखकर वहां मौजूद मॉल के कर्मचारी तुंरत मौके पर पहुंचे और सभी गेट खोल दिए। कर्मचारियों ने ऑडी-3 की लाइटें जला दी और फिर लोगों को अलग अलग गेटों से बाहर निकालना शुरू कर दिया। जल्द ही सभी लोगों को बाहर निकाल कर मॉल का एक हिस्सा पूरी तरह से खाली करा दिया गया।

किसी के हताहत होने के समाचार नहीं-
आग पर काबू पाने के बाद दमकल की टीम ने स्थिति का निरीक्षण किया गया और मॉल में सुरक्षा उपायों को लेकर अधिकारियों को सूचित किया। फिलहाल, मॉल में सामान्य स्थिति बहाल हो गई। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।


उपहार सिनेमा अग्निकांड की यादें हुईं ताजा
लोगों का कहना था कि आग लगते ही जैसे ही अफरा-तफरी मची तो उनकी आंखों के सामने उपहार कांड आ गया। 13 जून 1997 में हुए दिल्ली के उपहार सिनेमा अग्निकांड की यादें ताजा हो गई। उस समय हुए हादसे में 59 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed