फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Fire breaks out on third floor of hotel in Karkardooma

Delhi Fire: कड़कड़डूमा के होटल जिंजर में लगी आग, 60 को सुरक्षित बचाया गया

Mon, 05 Dec 2022 10:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Dec 2022 10:10 AM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित होटल जिंजर में तीसरी मंजिल पर लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं।

विज्ञापन
Delhi Fire breaks out on third floor of hotel in Karkardooma
होटल जिंजर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आनंद विहार के सूरजमल पार्क स्थित होटल जिंजर में सोमवार सुबह आग लग गई। दूसरी मंजिल की रसोई से शुरू हुई आग देखते ही देखते बैंक्वेट हॉल तक पहुंच गई। होटल में धुंआ भरा तो वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने बचाव कार्य शुरू किया। जान की बाजी लगाकर दमकल कर्मियों ने ऊपरी मंजिल से करीब 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की 11 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस रसोई में खाना बनाते समय आग लगने की आशंका जता रही है। पुलिस मामला दर्ज कर आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सूरजमल पार्क में तीन सितारा होटल जिंजर है। होटल में दो मंजिल बेसमेंट में हैं इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर और आठ मंजिलें और हैं। सोमवार सुबह करीब 9:13 बजे अचानक दूसरी मंजिल के रसोई में आग लग गई। देखते ही देखते आग बैंक्वेट हॉल तक पहुंच गई। हादसे के समय मेहमान और कर्मचारी मिलाकर करीब 125 लोग मौजूद थे। आग लगते ही कुछ लोग बाहर आ गए। लेकिन ऊपरी मंजिलों पर करीब 60 लोग अंदर फंस गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने अंदर घुसकर फंसे हुए सभी लोगों को निकालना शुरू किया। कुछ लोगों को जीने के रास्ते निकाला गया। कुछ लोगों को ब्रांटो स्काई लिफ्ट के जरिये निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग के एडीओ दीपक हुड्डा ने बताया कि खबर मिलते ही चंद ही मिनटों में उनकी गाड़ियां पहुंच गई। बचाव का काम भी तेजी से शुरू हो गया। पहले लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद करीब 10:25 बजे आग पर काबू पा लिया गया। कूलिंग का काम दिनभर चलता रहा। दीपक हुड्डा ने बताया कि अंदर मौजूद सभी लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। हालांकि किसी को भी अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed