{"_id":"60fe6d438ff1c82a074aa4b5","slug":"delhi-fire-breaks-out-in-maharashtra-sadan-5-fire-brigades-control-on-it-no-casualty","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: महाराष्ट्र सदन में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: महाराष्ट्र सदन में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू
Mon, 26 Jul 2021 01:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:37 PM IST
सार
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को 9:05 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशन से आग बुझाने वाली पांच गाड़ियां भेजी गईं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सदन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के कनॉट प्लेस के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित महाराष्ट्र सदन में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां अचानक आग लगने के बाद धुआं फैलने लगा। कुछ देर के लिए लोग कुछ समझ नहीं पाए बाहर निकलते रहे। हालांकि तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई।
विज्ञापन
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को 9:05 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशन से आग बुझाने वाली पांच गाड़ियां भेजी गईं।
विज्ञापन
कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। फायर अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आग महाराष्ट्र सदन की पहली मंजिल पर एसी में लगी थी। जिसे समय रहते काबू पा लिया गया है। धुआं फैलने से कुछ देर के लिए वहां पर अफरातफरी की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन