फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Fire News: Fire Breaks Out at Brahmaputra Apartment Rajya Sabha MP Flats, Rescue Operation

Delhi Fire: संसद भवन के पास एमपी फ्लैट्स में लगी आग, दो लड़कियों समेत तीन झुलसे

Sun, 19 Oct 2025 02:10 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 Oct 2025 02:10 AM IST
सार

 Delhi Brahmaputra Apartments Fire: ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में सीपीडब्ल्यूडी के पार्किंग एरिया में कूड़ा पड़ा था, उसमें ही पहले आग लगी थी। इसके बाद आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि ऊपर की 6 मंजिलों पर स्थित फ्लैट्स को भी अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
Delhi Fire News: Fire Breaks Out at Brahmaputra Apartment Rajya Sabha MP Flats, Rescue Operation
नर्मदा अपार्टमेंट स्थित सांसदों के फ्लैट्स में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद भवन से चंद कदम की दूरी पर डॉ. बिशंबर दास मार्ग स्थित एमपी फ्लैट ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में रखे कबाड़ में लगी आग तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की 15 गाड़ियों ने आग पर करीब 50 मिनट के बाद किसी तरह काबू पाया। हादसे में दो लड़कियों मधु (18), जिविका (15) समेत तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए। अग्निकाडं के वक्त कई सांसद भी अपने-अपने फ्लैट में मौजूद थे। पार्किंग के पास खड़ी कई कारों को आग से क्षति पहुंची है। आशंका जताई जा रही पटाखे जलाने के दौरान कबाड़ में आग लगी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर कंट्रोल रूम को डॉ. बिशंबर दास मार्ग स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस के अलावा दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हालात देखते हुए आसपास के दमकल केंद्रों से और भी गाड़ियां मंगा ली गईं। आठ मंजिला ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में कई सांसद रहते हैं। आग लगी तो मौके पर अफरा-तफी मच गई। अंदर कई हाईराइज इमारत हैं। आग लगते ही लोग फ्लैट से निकलकर सुरक्षित स्थान पर आ गए। ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी बाइक और कारों को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
विज्ञापन


आग ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट के पीछे वाली बिल्डिंग में लगी थी। पूरे आठ फ्लोर की इमारत धुआं लगने से काली हो गईं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताया कि जहां आग लगी वहां की शुरुआती तीन मंजिलों पर सांसदों के स्टाफ के लिए फ्लैट बने हैं। आग से पहली और दूसरी मंजिल के छह फ्लैट को नुकसान पहुंचा है। पुलिस आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। तलाशी के दौरान पुलिस को एक पालतु कुत्ता झुलसा मिला। उसको सुरक्षित स्थान पर लाया गया, बाद में उसे पशु अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने के बाद भी नहीं हटाया कबाड़ और लग गई आग...
ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में बचाव कार्य चल रहा था। वहां मौजूद बीट अफसर का कहना था कि गश्त के दौरान अपार्टमेंट में कबाड़ को उन्होंने नोटिस किया था। इमारत का रखरखाव करने वाली एजेंसी ने पार्किंग के स्थान पर लकड़ी का फर्नीचर रखा था। बीट स्टाफ अधिकारियों से कई बार इसे हटाने के लिए कहा था, लेकिन सभी ने इसे अनसूना कर दिया। बीट स्टाफ ने थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी सूचित किया था। शनिवार को इसी कबाड़ में आग लगी और अफरा-तफरी मच गई।

दमकल के देरी से पहुंचने के आरोप
ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में रह रहे स्टाफ का आरोप है कि आग लगने की सूचना देने के करीब 20 से 25 मिनट बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची। ऐसे में आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि चंद कदम पर रकाबगंज दमकल केंद्र है। इसके बावजूद गाड़ियां काफी देर से पहुंची। दमकल अधिकारियों ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि कॉल मिलने के पांच से छह मिनट बाद गाडियां पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू हो गया।


दिवाली पर सता रही चिंता...
आग से एक टॉवर की तीन मंजिल के फ्लैट को नुकसान हुआ है। पहली मंजिल के भवन का हिस्सा आग से गिर गया है। तीन मंजिल के फ्लैट के भीतर रखा सामान भी जल गया। अब लोगों को चिंता सता रही है कि वह दिवाली कहां मनाएंगे। आग से हुए नुकसान के बाद कई महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि ऊपर के सभी फ्लैट धूएं से काले हो गए हैं। फ्लैट के भीतर रखा सामान भी काला हो गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed