{"_id":"65bffa30359fa319f7055a88","slug":"delhi-fear-of-uproar-in-the-budget-session-of-mcd-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : एमसीडी के बजट सत्र में हंगामे की आशंका, कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच असहमति, आज से चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : एमसीडी के बजट सत्र में हंगामे की आशंका, कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच असहमति, आज से चर्चा
Mon, 05 Feb 2024 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:27 AM IST
सार
निगम के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि चुनाव होने के बाद अब तक सदन की कोई भी बैठक शांतिपूर्वक संपन्न नहीं हुई है। हर बैठक में पक्ष-विपक्ष के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया है।
विज्ञापन
mcd
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीडी बजट में शामिल कई मुद्दों पर सत्ता और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बन पाने से सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र में हंगामे के आसार हैं। निगम के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि चुनाव होने के बाद अब तक सदन की कोई भी बैठक शांतिपूर्वक संपन्न नहीं हुई है। हर बैठक में पक्ष-विपक्ष के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया है।
विज्ञापन
सत्र से पहले नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह के अनुसार, पहली बार ऐसा हो रहा है कि सदन में नेता विपक्ष को आयुक्त की ओर से प्रस्तुत किए गए बजट पर चर्चा करनी पड़ी है। इससे पहले स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन द्वारा सदन में बजट पेश किया जाता था, जिस पर नेता विपक्ष सदन में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते थे। उन्होंने 30 जनवरी को बजट अनुमान पर अपना पक्ष रखा था।
विज्ञापन
नेता विपक्ष ने अभी तक स्टैंडिंग कमेटी का गठन नहीं होना मेयर की तानाशाही है। अभी तक स्टैंडिंग कमेटी, स्पेशल कमेटी, तदर्थ कमेटी और अन्य कोई भी कमेटी गठित नहीं हुई है। इसलिए स्पष्ट रूप से मेयर ने आयुक्त द्वारा प्रस्तुत किए गए अनुमान को ही बजट मान लिया है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा है कि करीब एक महीने तक दिल्ली के विभिन्न इलाकों के आरडब्ल्यूए और बाजार समितियों के बीच पार्षदों के साथ बजट पर चर्चा की गई है। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक हर दिन दोपहर दो बजे से निगम के सदस्य बजट पर पक्ष रखेंगे। इनको शामिल करने के बाद बृहस्पतिवार को नेता सदन मुकेश गोयल आखिरी बजट भाषण प्रस्तुत करेंगे।