फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi favourite pav bhaji

यहां की पाव भाजी है सबसे खास

Mon, 14 Apr 2014 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Apr 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
Delhi favourite pav bhaji

पाव भाजी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है बनाने में उतनी ही आसान। पाव भाजी को बनाने में समय भी कम लगता है। आपके यहां मेहमान आये हों या किटी पार्टी हो या कोई भी ओकेजन, आप पाव भाजी बनाकर अपने दोस्तों को खिला सकती हैं, तो आइये आज हम पाव भाजी बनाते हैं।

विज्ञापन


आवश्यक सामग्री (चार लोगों के लिये)
समय - 40 मिनिट
भाजी बनाने की सामग्री-
- सेम, गाजर, फूल गोभी, शिमला मिर्च-------500 ग्राम(सारी सब्जियां एक एक कप)
- आलू---------------------------------200 ग्राम (3-4 मीडियम आकार के)
- टमाटर-------------------------------4 बारीक कटे
- हरी मिर्च----------------------------4-5 बारीक कटी हुई
- अदरक------------------------------1-2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- मक्खन या देशी घी-----------------2 टेबल स्पून
- जीरा--------------------------------1 टीस्पून
- हल्दी पाउडर------------------------1/2 टीस्पून
- धनियां पाउडर----------------------1 1/2 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर------------------1/2 टीस्पून
- पाव भाजी मसाला------------------2 टीस्पून
- गरम मसाला-----------------------1/4 टीस्पून
- हरा धनियाँ------------------------1/2 छोटी कटोरी बारीक कटी
- नमक------------------------------स्वादानुसार

विधि-
- ऊपर लिखी सभी सब्जियों को धोकर एक गिलास पानी के साथ कुकर में डालकर 1 सीटी आने तक उबाल लें। आलू को छीलकर छोटा-छोटा काटकर डालें। कुकर खुल जाने के बाद सब्जियों को मैश कर लें।
विज्ञापन

- अब कढ़ाई गरम कीजिये और घी डालिये. गरम घी में जीरा डाल दीजिये।
- जीरा लाल हो जाने के बाद उसमें हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, पाव भाजी मसाला डाल कर चलायें।
- अब मसाले में टमाटर डालिये और 2-3 मिनिट अच्छे से पकाइये। लाल मिर्च पाउडर, शिमला मिर्च और नमक डाल कर 2 -3 मिनट और पकायें।
- अब तैयार भुने हुये मसाले में पहले से मैश की हुई सब्जियाँ मिला दीजिये 5-6 मिनिट तक पकने दीजिये।
- सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर चलाइए। अब गैस बन्द कर दें।

पाव ऐसे करें तैयार-
- गैस पर नॉन स्टिक पैन रख कर गरम कर लीजिये।
- पाव को बीच से चाकू की सहायता से काट लें। मक्खन लगा कर दोनों तरफ से गुलावी होने तक सेकें।
अब आप तैयार पाव और भाजी को सर्विंग प्लेट में निकाल कर उसे हरी धनिया से गार्निश कर लच्छेदार प्याज के साथ गरमागरम सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed