{"_id":"61a919bc94079808ff3e2954","slug":"delhi-farmers-reach-bangla-sahib-gurudwara-first-police-stop-them-then-drop-them-from-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: किसानों का जत्था मत्था टेकने के लिए बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंचे, पहले पुलिस ने रोका फिर बस से छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: किसानों का जत्था मत्था टेकने के लिए बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंचे, पहले पुलिस ने रोका फिर बस से छोड़ा
Fri, 03 Dec 2021 12:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:39 AM IST
सार
पुलिस को गुरुवार दोपहर सूचना मिली कि 30 से 40 किसानों का जत्था सिंघु बॉर्डर के पास स्थित गांव से अपनी गाडियों से दिल्ली में प्रवेश कर गए हैं। सूचना मिलते ही मुकरबा चौक पर भारी पुलिस बल का जमाबड़ा लग गया।
विज्ञापन
bangla sahib gurudwara
- फोटो : istock
विस्तार
तीनों कृषि कानूनों की वापसी को अपनी जीत मानते हुए किसानों का एक जत्था बृहस्पतिवार को सिंघु बॉर्डर से गुरुद्वारा बंगला साहिब के लिए रवाना हुआ। किसानों का कहना था कि एक साल से आंदोलन के बाद वह बंगला साहिब पर मत्था टेकने जा रहे थे।
विज्ञापन
अपने वाहनों से भारी संख्या में दिल्ली की ओर आ रहे किसानों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन्हें मुकरबा चौक पर बेरीकेड लगाकर रोक दिया। बातचीत के बाद पुलिस ने उन किसानों को अपनी सुरक्षा में बसों में बिठाकर बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंचाया। बाद में उन्हें वापस छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस को बृहस्पतिवार दोपहर सूचना मिली कि 30 से 40 किसानों का जत्था सिंघु बॉर्डर के पास स्थित गांव से अपनी गाडियों से दिल्ली में प्रवेश कर गए हैं। सूचना मिलते ही मुकरबा चौक पर भारी पुलिस बल का जमाबड़ा लग गया। पुलिस ने वहां बेरीकेड लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस वहां पहुंचे किसानों के जत्थे को रोक लिया। सड़क पर बेरीकेड लगाने से वहां लंबा जाम लग गया। पुलिस अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की। जिसमें पता चला कि जत्था मत्था टेकने के लिए बंगला साहिब गुरुद्वारा जाना चाहता है। उसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने की अनुमति दे दी।
पुलिस अधिकारियों ने किसानों की गाड़ियों को वहीं रोक लिया और किसानों के लिए बस का इंतजाम किया। उसके बाद सभी किसानों को बसों में बिठाकर उन्हें बंगला साहिब गुरुद्वारा लाया गया। मत्था टेकने के बाद सभी को वापस मुकरबा चौक पर लाकर उनके वाहनों के जरिए वापस भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वापसी के दौरान किसानों ने पुलिसकर्मियों को प्रसाद भी दिया।