{"_id":"64143eb3567a94fdab098033","slug":"delhi-excise-policy-scam-ed-ask-7-more-days-remand-of-manish-sisodia-read-court-order-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया की ईडी रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ाई गई, राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया की ईडी रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ाई गई, राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला
Fri, 17 Mar 2023 04:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 17 Mar 2023 04:52 PM IST
सार
सिसोदिया का दावा है कि उनसे पूछताछ नहीं की जा रही। उनका कहना है कि भले ही मुझे रातभर बैठाओ लेकिन पूछताछ तो करो, पर ये कुछ करते ही नहीं।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राउज एवेन्यू कोर्ट ने कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की ईडी रिमांड को पांच दिन और बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब सिसोदिया 22 मार्च तक जेल में रहेंगे। बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने आज कोर्ट में मनीष सिसोदिया को पेश किया गया था। सिसोदिया की हिरासत आज खत्म हो रही थी। ईडी ने अदालत से सिसोदिया की सात और दिन की रिमांड मांगी थी।
इससे पहले ईडी ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अगर सिसोदिया की रिमांड नहीं मिली तो अब तक जो भी जांच हुई है सब बेकार हो जाएगी। वहीं, सिसोदिया के वकील ने पक्ष रखा कि पूछताछ के नाम पर एजेंसी उन्हें सिर्फ इधर-उधर बैठाती है। सात दिनों में सिर्फ 11 घंटे ही पूछताछ हुई है।
ईडी ने कोर्ट में कहा कि जांच अहम मोड़ पर है अगर अभी हिरासत नहीं मिली तो सब मेहनत बेकार जाएगी। जांच एजेंसी ने बताया कि सिसोदिया से सीसीटीवी की निगरानी में पूछताछ जारी है। 18, 19 तारीख को बयान दर्ज करने के लिए दो लोगों को बुलाया है।
विज्ञापन
वहीं, सिसोदिया का दावा है कि उनसे पूछताछ नहीं की जा रही। उनका कहना है कि भले ही मुझे रातभर बैठाओ लेकिन पूछताछ तो करो, पर ये कुछ करते ही नहीं।