फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi excise policy rouse avenue court send businessman amandeep dhall to judicial custody

Delhi Excise Policy: कारोबारी अमनदीप ढल की ईडी रिमांड खत्म, अदालत ने भेजा जेल

Tue, 07 Mar 2023 03:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 Mar 2023 03:52 PM IST
सार

सीबीआई द्वारा इस संबंध में केस दर्ज किए जाने के बाद बड़ी मात्रा में रुपयों के लेनदेन का मामला सामने आया था। इसके बाद ईडी भी मामले की जांच में उतर आई। हालांकि ईडी केवल इस घोटाले में रुपये के प्रवाह की जांच कर रही है। इस मामले में ईडी ने अब तक दो चार्जशीट दायर किया है। 

विज्ञापन
Delhi excise policy rouse avenue court send businessman amandeep dhall to judicial custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने आज शराब व्यवसायी एवं ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमनदीप ढल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने अमनदीप ढल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। ढल को पूछताछ के बाद बीते बुधवार रात धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में ले लिया गया था।
विज्ञापन


चल रही है मामले की जांच
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारी विजय नायर, मनोज राय, अमनदीप ढल और समीर महेंद्रू वर्ष 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने में सक्रिय रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई द्वारा इस संबंध में केस दर्ज किए जाने के बाद बड़ी मात्रा में रुपयों के लेनदेन का मामला सामने आया था। इसके बाद ईडी भी मामले की जांच में उतर आई। हालांकि ईडी केवल इस घोटाले में रुपये के प्रवाह की जांच कर रही है। इस मामले में ईडी ने अब तक दो चार्जशीट दायर किया है। 


ईडी के अधिकारियों के मुताबिक ढल को आज स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से उन्हें कस्टडी रिमांड लेने का प्रयास किया जाएगा।  अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई ने अपने प्राथमिकी में लिखा है कि आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारी विजय नायर, मनोज राय, अमनदीप ढल और समीर महेंद्रू वर्ष 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने में सक्रिय रूप से शामिल थे। ईडी का धन शोधन मामला भी सीबीआई की इसी प्राथमिकी के आधार पर है। इसी मामले में बीते रविवार को सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed