फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Excise Policy ED may file supplementary charge sheet

Delhi Excise Policy: पूरक आरोपपत्र दायर कर सकती है ED, नेताओं को आरोपी के रूप में नामित किए जाने की संभावना

Tue, 03 Jan 2023 07:03 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Jan 2023 07:03 AM IST
सार

ईडी ने अपनी शुरुआती चार्जशीट में इंडोस्पिरिट्स के मालिक शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को नामजद किया था। आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगियों को करोड़ों रुपये का भुगतान भी किया था।

विज्ञापन
Delhi Excise Policy ED may file supplementary charge sheet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में पांच जनवरी तक एक पूरक आरोपपत्र दायर कर सकती है। ईडी ने अदालत को यह जानकारी दी। बताया जाता है कि दूसरी चार्जशीट में नेताओं को आरोपी के रूप में नामित किए जाने की संभावना है। उनमें दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं।

विज्ञापन


सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष सुनवाई के दौरान यह तथ्य रखा है। ईडी ने अपनी शुरुआती चार्जशीट में इंडोस्पिरिट्स के मालिक शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को नामजद किया था। महेन्द्रू उन शराब व्यापारियों में से एक है जो कथित रूप से अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में अनियमितताओं में शामिल है। आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगियों को करोड़ों रुपये का भुगतान भी किया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), जो कथित शराब घोटाले की भी जांच कर रही है, ने भी अपने आरोपपत्र में डिप्टी सीएम का उल्लेख नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed