फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Excise Policy: ED files first charge sheet against sameer mahendu in money laundering case

Delhi Excise Policy: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने फाइल की पहली चार्जशीट, तीन हजार पन्नों का है आरोप-पत्र

Sun, 27 Nov 2022 12:34 AM IST
अनुराग सक्सेना एजेंसी, दिल्ली
एजेंसी, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 27 Nov 2022 12:34 AM IST
सार

ईडी ने बताया कि चार्जशीट उद्योगपति समीर महेंदु के खिलाफ दायर की गई है क्योंकि कोर्ट द्वारा दिया गया 60 दिन का समय आज पूरा होने वाला है। ईडी ने इस मामले में सबसे पहले समीर महेंदु को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Delhi Excise Policy: ED files first charge sheet against sameer mahendu in money laundering case
ईडी ने फाइल की चार्जशीट - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को अदालत में पहली चार्जशीट दाखिल की। इसमें ईडी ने शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नामजद किया है। लगभग 3 हजार पेज की चार्जशीट में दो अन्य व्यक्तियों का भी उल्लेख है। हालांकि, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम सूची में नहीं हैं। सीबीआई ने भी इस मामले में अपनी पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है। 

विज्ञापन


एजेंसी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में एक स्थानीय अदालत के समक्ष दायर चार्जशीट में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया। इंडोस्पिरिट्स के प्रमोटर और प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू को ईडी ने इस साल 27 सितंबर को गिरफ्तार किया था। वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाले पहले व्यक्ति थे।
विज्ञापन


ईडी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की सिफारिश पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दर्ज प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद दिल्ली शराब नीति मामले में अब तक 169 तलाशी अभियान चलाए हैं। इस मामले में एजेंसी ने अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ईडी की 60 दिन में आरोपपत्र दाखिल करने की अवधि 26 नवंबर को खत्म हो रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम का नाम नहीं, माफी मांगे पीएम: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ईडी की चार्जशीट में मनीष जी का नाम नहीं है। क्या मोदी जी को शिक्षा क्रांति कर भारत को विश्व प्रसिद्ध करने वाले सिसोदिया को झूठे मामले में फंसाने के लिए देश से माफी नहीं मांगनी चाहिए? क्या अच्छा काम करने वालों को जेल में डाल कर देश को आगे बढ़ाएंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed