फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Excise Policy CBI will interrogate Deputy Chief Minister Manish Sisodia tomorrow

Delhi Excise Policy: CBI आज मनीष सिसोदिया से करेगी पूछताछ, केजरीवाल बोले- मनीष-सत्येंद्र आज के भगत सिंह

Mon, 17 Oct 2022 12:43 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Oct 2022 12:43 AM IST
सार

मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की पूछताछ को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, उसमें कुछ नहीं निकला। अब सीबीआई मुख्यालय पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
Delhi Excise Policy CBI will interrogate Deputy Chief Minister Manish Sisodia tomorrow
मनीष सिसोदिया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पूछताछ के लिए सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तलब किया है। इस संबंध में सिसोदिया को समन भेजा गया गया है। 

विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, सिसोदिया को सोमवार सुबह 11 बजे जांच एजेंसी के मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। वहीं मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की पूछताछ को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला। मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला। मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला, अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा। सत्यमेव जयते।

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया के ट्वीट को री-ट्वीट कर लिखा है कि जेल की सलाखें और फांसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाये, ये आजादी की दूसरी लड़ाई है। मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह हैं। साथ ही कहा, 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला, जिसने गरीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी। केजरीवाल ने आगे लिखा, करोड़ों गरीबों की दुआएं आपके साथ है।

विज्ञापन

बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में इंडो स्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू, गुरुग्राम में बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा और इंडिया अहेड न्यूज के प्रबंध निदेशक मूथा गौतम सहित कई लोगों से पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed