फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi- ex army men protest on Jantar-Mantar tomorrow

दिल्ली: जंतर-मंतर पर कल आवाज उठाएंगे पूर्व सैनिक, रैंक से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने की मांग

Sat, 06 Oct 2018 06:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Oct 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
Delhi- ex army men protest on Jantar-Mantar tomorrow
प्रतीकात्मक तस्वीर

वॉयस ऑफ एक्स सर्विसमैन सोसायटी के बैनर तले रविवार को जंतर-मंतर पर एक बार फिर पूर्व सैनिक केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। सोसायटी का आरोप है कि वन रैंक-वन पेंशन लागू करवाकर सैन्य अधिकारियों ने अपनी पेंशन में अच्छी खासी बढ़ोतरी करवा ली, लेकिन पूर्व सैनिकों को इससे कुछ खास फायदा नहीं हुआ। इसके विरोध में जंतर-मंतर पर गर्जना रैली करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोसायटी के संयोजक वीर बहादुर सिंह के मुताबिक, जेसीओ रैंक तक के जवानों का सैन्य बल में 97 फीसदी हिस्सा है, लेकिन सरकार के साथ बातचीत में अधिकारी ही भाग लेते हैं। फिर, राज्यों के सैनिक कल्याण बोर्ड व जिला सैनिक कल्याण समिति में भी सेना के जवान व जेसीओ शामिल नहीं होते। ऐसे में जमीनी स्तर पर काम करने वाले सैनिकों की आवाज सरकार तक नहीं पहुंच पाती। इसके लिए पूर्व सैनिक रविवार को जंतर-मंतर पर गर्जना रैली में अपनी आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन


सोसायटी की मांग है कि वन रैंक-वन पेंशन में जेसीओ व जवान रैंक से संबंधित विसंगतियों को दूर किया जाए। मिलिट्री सर्विस पे सभी रैंक को समान रूप से मिले। सैनिक प्रतिष्ठानों में पूर्व सैनिकों के साथ बिना रैंक का भेदभाव किए समान सुविधाएं दी जाए। सेना में सेवादारी प्रथा खत्म होने के साथ सभी रैंक को एक समान डिसएबिलिटी पेंशन व शहीद की विधवा को एक दर से पेंशन दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह का दावा है कि गर्जना रैली में दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब समेत दूसरे राज्यों के पूर्व सैनिक हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed